अन्य

कुल्लू के हनुमानी बाग में माँ की ममता हुई शर्मसार कचरे के ढेर में मिली नवजात बच्ची मृत

पुलिस ने मृत नवजात बच्ची को कब्जे में लेकर छानवीन की शुरू

न्यूज़ मिशन

कुल्लू
जिला मुख्यालय कुल्लू के  हनुमानी बाग में  माँ की ममता शर्मसार हुई है।जहाँ पर कूड़े कचरे के ढेर में एक  नवजात बच्ची मृत मिला है।जिसे कचरे की बोरी  में भरकर फैंका था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी कुल्लू पुलिस को दी और पुलिस की टीम ने  मौके पर पहुंचकर मृत नवजात शिशु को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचा दिया है।
थाना प्रभारी कुल्लू कुलवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृत नवजात बच्ची को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू कर दी है और इस घटना की जांच शुरू कर दी है।हनुमानी बाग में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने हनुमानी बाग क्षेत्र मैं इस संदर्भ में लोगों से पूछताछ की है। पुलिस ने इस बारे में पुलिस ने अस्पताल मैं एक-दो दिनों के भीतर हुई डिलीवरी का भी रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है। ताकि पुलिस इस नवजात शिशु को इस तरह फेंकने वाले लोगों तक पहुंच सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now