प्रदेश में 55 सीटों के साथ कांग्रेस बनाएगी सरकार -खिमी राम शर्मा
कहा-महंगाई ,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी ओ पी एस जैसे ज्वलनशील मुद्दों पर जनता सरकार के खिलाफ किया मतदान
काँग्रेस पार्टी व राहुल ग़ांधी से डर रही भाजपा छोड़ो यात्रा पर कर रहे अनाप शनाप बयानबाजी
बंजार विधानसभा क्षेत्र से अपनी जीत का किया दावा
न्यूज मिशन
कुल्लू
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं बंजार विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की खिमी राम शर्मा ने दावा किया कि प्रदेश में इस बार 55 सीटें जीतकर कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनावों में महंगाई ,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी ओ पी एस कई अहम मुद्दे रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने इस बार कुशासन के खिलाफ वोट किया है उन्होंने कहा कि महंगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है और आटा चावल दालें तेल की कीमतें आसमान छू रही है और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर केंद्र सरकार ने जनता को महंगाई से जनता को लूटने का काम किया है यही कारण है कि इस बार जनता ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस पार्टी की दी गई 10 गारंटियों चिंता ना करें। जो सरकार चलाना जानते हैं उन्हें पता है कि पैसा कहां से लाना है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है कि जिस देश में सुई नहीं बनती थी वहां पर हवाई जहाज तक बन रहे हैं ऐसे में देश के विकास में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा है और हर घर लक्ष्मी महिलाओं को 1500 प्रतिमाह सहयोग राशि दी जाएगी उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनने पर यह पैसा बढ़ेगा लेकिन कम नहीं होगा उन्होंने कहा कि भाजपा में बड़े नेताओं की अनदेखी हुई है इसी कारण पूरे देश भर में भाजपा से कांग्रेस में कई नेता शामिल हो रहे हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ईमानदार पार्टी है ऐसे में कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को अपनापन और प्यार दे रही है उन्होंने कहा कि भाजपा को कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी से डर है और राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा से डर है इसलिए भाजपा नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर अनाप-शनाप टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जनता बड़ी संख्या में जोड़ रही है जिससे आने वाले 2024 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि जिस प्रकार है हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनेगी इसका प्रभाव 2024 के लोकसभा चुनावों में भी पड़ेगा और केंद्र में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा किसानों को सालाना 72000 रुपये देने की बात कही है और ऐसे में देश भर के किसानों की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।


