अन्य
पंडित जवाहरलाल नेहरू का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान- दीनू राही
कहा - भाजपा महापुरुषों की छवि को खराब करने इतिहास को बदलने की कर रही कोशिश
संविधान को तोड़ मरोड़ कर किया जा रहा कमजोर
कांग्रेस सेवादल पदाधिकारियों सदस्यों ने कुल्लू में पंडित नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की 114 जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर याद किया गया वहीं कुल्लू जिला कांग्रेस सेवा दल के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष दीनू राही की अध्यक्षता में कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया
कांग्रेस सेवा दल के पूर्व अध्यक्ष दीनू राही ने कहा कि आज प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की 134 वीं जयंती कुल्लू जिला में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल की महिला आज का आयोजन किया गया । पूरा देश उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानता है और वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे उन्हें कहा कि ऐसी शख्सियत को शत-शत नमन करते हैं। और कांग्रेस सेवा दल उनके पद चिन्हों पर आगे बढ़ने के लिए कल पद है कि देश की आजादी के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बड़ा सहयोग दिया है और आजादी के बाद देश को आगे बढ़ाने के लिए योगदान दिया है उन्होंने कहा कि ऐसे में महात्मा गांधी सुभाष चंद्र बोस, गोपाल कृष्ण गोखले देश को आगे ले जाने के लिए कार्य किए हैं उन्होंने कहा कि इसके बाद देश को चलाने के लिए बाबा अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया और उस संविधान पर देश आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में जिस प्रकार पिछले कुछ वर्षों से संविधान को कमजोर करने और इतिहास को बदलने की कोशिश की जा रही है यह दुर्भाग्यपूर्ण है उन्होंने कहा कि ऐसे में देश की आजादी के लिए जिन महापुरुषों ने योगदान दिया है उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है उनमें से एक चाचा नेहरू पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपनी कुर्बानिया दी है आज उन्हें शत-शत नमन करते हैं।


