अन्य

कुल्लू में 6 और 17 सितंबर को होंगे ड्राईविंग टेस्ट

कुल्लू क्षेत्र के अंतर्गत वाहनों की पासिंग तथा ड्राईविंग टेस्ट के लिए तिथियां निर्धारित

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू क्षेत्र के अंतर्गत वाहनों की पासिंग/ ड्राईविंग टैस्ट हेतु माह सितंबर 2022 के लिए शैडयूल जारी कर दिया गया है। आर एल ए कुल्लू में 6 और 17 सितंबर 2022 को ड्राईविंग टैस्ट तथा 5 और 17 सितंबर, 2022 को गाड़ी की पासिंग की तिथियां निर्धारित की गई है।
6 सितम्बर 2022 को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लाट 5 सितम्बर, 2022 को सुबह 11 बजे खोले जाएंगे तथा 17 सितम्बर,2022 को प्रस्तावित ड्राइविंग टेस्ट के लिए स्लाट 16 सितंबर, 2022 को सुबह 11 बजे खोले जाएंगे ।
इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल https://sarathi.parivahan.gov.in/slots/loginPage से स्लॉट बुक करवा सकते है।
17 सितंबर, 2022 को ड्राइविंग टेस्ट सुबह 10 से 1 बजे के बीच लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now