अन्य

औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र सैंज के चेयरमैन बने ओम प्रकाश ठाकुर

 

औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र सैंज के चेयरमैन बने ओम प्रकाश ठाकुर

प्रदेश सरकार ने की अधिसूचना जारी,समर्थकों में खुशी की लहर

सैंज,25 जून

सैंज घाटी के युवा नेता एवं भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ के कुल्लू जिला संयोजक ओम प्रकाश ठाकुर को सैंज आईटीआई का नया चेयरमैन नियुक्त किया है प्रदेश सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसकी सूचना मिलते ही जहां समर्थकों में खुशी की लहर है वही घाटी के युवा नेता ने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी संगठन मंत्री पवन राणा जी तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ रामलाल मारकंडे, मंत्री गोविंद ठाकुर जी विधायक सुरेंद्र शौरी, ओएसडी शिशु भाई धर्मा मंडी संसदीय क्षेत्र संगठन मन्त्री सुरेश शर्मा जी पार्लीमेंट्री सहप्रभारी बिहारी लाल जी सहित भाजपा आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। जहां तक सैंज में संचालित आईटीआई की बात है,
वर्ष 2002 में घाटी के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के मकसद से तत्कालीन भाजपा सरकार ने सैंज आईटीआई की स्थापना की थी। कांग्रेस सरकार में इसी आईटीआई को सोलन शिफ्ट किया गया था किंतु 2007 में प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनी तथा तत्कालीन भाजपा विधायक पंडित खीमी राम ने शिफ्ट की गई सैंज आईटीआई को पुनः वापिस लाकर एनएचपीसी के कैंपस में शुरू करवा दिया था तथा अभी तक पार्वती प्रोजेक्ट की बिल्डिंग में कक्षाएं चल रही है। हालांकि 2015 में सरकार ने आईटीआई भवन के लिए भूमि का प्रावधान कर निर्माण कार्य शुरू करवाया लेकिन पिछले कई वर्षों से भवन का निर्माण कार्य बंद पड़ा है। अब प्रदेश सरकार ने सैंज के युवा नेता ओम प्रकाश ठाकुर को आईटीआई सैंज का अध्यक्ष नियुक्त किया है जिस कारण लोगों में आस बंध गई है कि अब निर्माण कार्य निर्बाध गति से शुरू होगा। मीडिया से बात करते हुए आईटीआई के नवनियुक्त चेयरमैन ओम प्रकाश ठाकुर ने कहा कि सैंज आईटीआई में बेहतर सुविधा प्रदान करना, प्रशिक्षु छात्रों को आ रही समस्याओं का समाधान करना तथा आईटीआई बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उधर घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों, समाज सेवकों, बुद्धिजीवियों तथा युवा वर्ग में खुशी की लहर है। इसके साथ सरकार ने मनोहर लाल ठाकर प्रदीप ठाकुर पवन कुमार रॉयल व भूपेंदर कुमार को IMC का सदस्य नियुक्त किया गया है इस अबसर पर बंजार भाजपा के तमाम कार्यकर्तओ में खुशी की लहर है और युबा नेता ओमप्रकाश ठाकुर को बधाई देने बालों का तांता लगा हुआ है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now