भ्रैंण पंचायत के लिए वालू रा घेरा से जगराही उठाओ पेयजल योजना को जल्द चालू करें जलशक्ति विभाग -तीर्थ राम
कहा -जलशक्ति विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों को पीने के पानी की झेलनी पड़ रही दिक्कतेंं
भ्रैंण पंचायत के दर्जनों की लोगों को पीने की समस्या के समाधान के लिए डीसी से मिले ग्रामीण
गाड़ियों में पीने के पानी को ढोने के लिए ग्रामीण मजबूर
न्यूज मि
कुल्लू
भ्रैंण पंचायत के दर्जनों गांव में पानी की समस्या को लेकर ग्रामवासी उपायुक्त कुल्लू से मिले और अपनी समस्या को डीसी के समक्ष रखा। ग्राम पंचायत प्रधान तीर्थ की अध्यक्षता में सभी गांववासी मिले। ग्रामीणों ने उपायुक्त को एक प्रस्ताव दिया। जिसमें उठाउ पेयजल योजना वालू रा घेरा से जगराही तक का कार्य पूर्ण हो चुका ह,ै इस योजना का ट्रायल जल शक्ति विभाग द्वारा किया गया है। लेकिन जल शक्ति विभाग इस योजना को चालू नहीं कर रही है। भ्रैंण पंचायत के भ्रैंण गांव इसके साथ लगते गांव में पानी पीने के पानी की बहुत ही मुश्किल है। इन गावों के परिवार आजकल पीने के पानी की बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं। उपायुक्त कुल्लू से आग्रह किया कि उक्त योजना को जल शक्ति विभाग को आदेश देकर चालू करवाया जाए ताकि जनता को पीने के पानी की निजात मिल सके।
पंचायत भ्रैंण के प्रधान तीर्थ राम ने बताया कि भ्रैंण गांव में पानी की बहुत बड़ी समस्या है, लोगों का पीनें का पानी गाड़ियों में ढोेना पड़ रहा है। यह समस्या आज की नहीं बल्कि बहुत पुरानी समस्या है। उन्होंने कहा कि वहां पर उठाउ जल पेयजल तैयार है, इसका ट्रायल भी हुआ है। लेकिन अभी तक पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां पर उन्होंने एक बेलदार भी रखा हुआ है और वह पानी छोड़ते ही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को इतनी ज्यादा समस्या हो गई है कि पीने के लिए पानी को तरस रहे है।ंआदमी तो आदमी लेकिन जानवरों को भी पानी की समस्या है। उन्होंने कहा कि उठाउ जल परियोजना स्कीम है उसे जल्द से जल्द चालू किया जाए। ताकि लोगों को पानी की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि भ्रैंण पंचायत में पूरी पंचायत में पानी की समस्या है। साथ में बनोगी पंचायत में भी पानी की समस्या ह।ै उन्होंने कहा कि पंचायत भ्रैंण में पानी की ज्यादा समस्या है। उन्होंने कहा कि बनोगी पंचायत में पानी की कोई समस्या नहीं है। लेकिन भ्रैंण पंचायत में पानी की बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि आजकल तीन दिनों के बाद पानी आता है वह भी 30-40 लीटर से ज्यादा पानी नहीं आता है और रोज पानी नहीं आता है और यह बहुत बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि वे अधीक्षण अभियंता के पास को भी मिले। जिस पर उन्होंने कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जब आईपीएच विभाग के अधिकारी को कॉल करते हैं तो कहते हैं कि हम ट्रांसफर पर है लेकिन गांव वालों की कोई भी नहीं सुनता है। हम प्रशासन व सरकार से आग्रह करते हैं कि हमारी पानी की समस्या को जल्द से जल्द दूर करें। अन्यथा लोग आईपीएच विभाग का घेराव भी कर सकते हैं


