अन्य

केलांग से बरबोग रोप वे को सरकार का ग्रीन सिग्नल 1करोड़ 20 लाख होगा निर्माण पर खर्च

विधायक रवि ठाकुर ने सरकार का जताया अभार,

न्यूज मिशन
केलांग 29 जून
जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग से बरबोग रोप वे के निर्माण को सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस रोप वे की सुविधा जहां स्थानीय लोगों को मिलेगी, वहीं सैलानियों के लिए ये आकर्षण का केंद्र रहेगा। खबर की पुष्टि करते हुए लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि केलांग से बरबोग रोप वे को प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। उन्होंने कहा कि बरबोग रोप वे को मंजूरी प्रदान करने के लिए वे दिल की गहराइयों से माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर ठाकुर का अभार व्यक्त करते हैं।
विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि उक्त रोप वे दो किलो मीटर लंबा होगा। उन्होंने कहा कि अटल टनल रोहतांग के निर्माण के बाद जहां लाहुल घाटी में सैलानियों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया है, वहीं अब लाहुल घाटी में भी सैलानियों को रोप वे की सुविधा मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त रोप वे के निर्माण पर एक करोड़ 20 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जहां घाटी के अन्य क्षेत्रों में भी रोप वे का निर्माण किया जाएगा, वहीं लाहुल स्पीति में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ाई जाएंगी, जिसे लेकर काम शुरू कर दिया गया है। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि लाहुल स्पीति में विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे बरबोग रोप वे के मंजूर होने पर घाटी के समस्त लोगों व खासकर पर्यटन कारोबारियों को बधाई देते हैं। उक्त रोप वे लाहुल के पर्यटन कारोबार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग की तर्ज पर लाहुल के पर्यटन कारोबार को विकसित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now