अन्य

मनाली में 2 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में 84 संदिग्धों के ब्लड सैंपल मेडिकल जांच के लिए भेंजे-साक्षी वर्मा

कहा-मामले में पुलिस ने करीब 700 लोगों ने की पुछताछ खंगाली सीसीटीवी फूटेज

पीड़ित बच्ची के साथ मेडिकल रिपोर्ट में हुई है दुष्कर्म की पुष्टि
न्यूज मिशन
कुल्लू
पर्यटन नगरी मनाली में  2 साल की छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में पुलिस लगातार तफ्तीश कर रही है ऐसे में पुलिस ने मनाली मे ंजहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई उस क्षेत्र के करीब 700 लोगों से पुछताछ की है और 84 लोगों के  ब्लड    सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे है।जिसमें से  35 सैंपलों की  रिपोर्ट आई है जबकि बाकी सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है ऐसे में पुलिस मामले ं में ब्लड सैंपल रिपोर्ट का इंतजार रही है।
-एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहाकि मनाली में 2 साल की बच्ची  के साथ दुष्कर्म मामलें में पुलिस लगातार जांच पड़्ताल कर रही  है।उन्होंने कहाकि मनाली में जहां  छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है उस क्षेत्र के करीब 700 लोगों से पुछताछ हुई है और सीसीटीवी कैमरों की फूटेज खंगाली गई  है और इसके इलावा संदिग्ध 84 लोगों के सैंपल मेडिकल जांच के लिए भेजे है।उन्होंने कहाकि पुलिस मामलें में लगाताार तफ्तीश कर रही है। उन्होंने कहाकि बच्ची के परिजनों व रिश्तेदारों से पुछताछ की गई है और साइंटिफिक एविडेंस तफ्तीश की जा रही है।  उन्होंने कहाकि पुलिस संदिग्ध लोगो के ब्लड सैंपल रिपोट का इंतजार कर रही है जिसके बाद पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में जाई जाएगी और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़ित बच्ची को न्याय दिलाया जाएगा।

गौर रहे कि 4 नवंबर को मनाली में पीड़ित बच्ची गायब हो गई थी जिसके 6 घंटों के बाद बच्ची मिली थी घर से 500 मीटर की दूरी पर मिली जहां पर दुकान पर राशन खरीदने आए लोगों ने बच्ची की पहचान की थी जिसके बाद बच्ची के परिजनों को बच्ची को सौंपा गया परिजन जब बच्ची को घर ले गए तो उसके बाद परिजनों को पता चला क बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है जिसके बाद परिजनों ने बच्ची को पुलिस था मनाली पहुंचाया जहां पर बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर पुलिस ने पीड़ित बच्ची का मेडिकल नेरचौक मेडिकल कॉलेज में करवाया जिसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है अब इस मामले में पुलिस 5 माह के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई । ऐसे में पुलिस मामले  में साईटिफिक एविडेंस के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now