कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
टिप्पर ने राहगीर को मारी टक्कर मौके पर हुई मौत
पुलिस ने मृतक के शव को पहचान के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शव गृह में रखा

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत बंदरोल में एक टिप्पर की चपेट में आने से नेपाली मूल के व्यक्ति नन्ता की मृत्यु हुई है। मृत्तक का पूरा नाम पता की जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है ऐसे में पुलिस ने मृतक के शव को पहचान के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू किस शब्द में रखा है पुलिस ने सभी पुलिस थाना व चौकियों को मृतक के बारे में जानकारी शेयर की है ऐसे में पुलिस ने लोगों से भी आग्रह किया है कि मृतक के परिजनों के बारे कोई जानकारी हो तो पुलिस थाना कुल्लू में संपर्क करें। इस घटना के संदर्भ में पुलिस थाना कुल्लू में अभियोग संख्या 98/23 दिनांक 06.04.2023 दर्ज किया गया है। अधिक जानकारी के लिए पुलिस थाना कुल्लू के दूरभाष नं० 01902-222775 पर संपर्क करें। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।



