ग्लोबिंग वार्मिंग का होना सवसे बड़ा कारण है प्रदुषण- चन्द्र शेखर नेगी
एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली

न्यूज मिशन
कुल्लू जिला में प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच एनसीसी कैडेट्स भी लोगों को जागरूक करने में योगदान दे रहे हैं। मंगलवार को प्रदूषण विरुद्ध महाअभियान के तहत में एनसीसी कैडेटों ने जागरूकता रैली निकाली। प्रदूषण के खिलाफ इस जागरूकता रैली में कैडेटों ने राहगीरों को जागरूक किया और प्रदूषण फैलाने वाले कारणों के बारे में समझाने का प्रयास किया। इस रैली का आयोजन एनसीसी बंदरोल बटालियन की ओर से किया गया। इस दौरान कैडेटों ने प्रदूषण पर लिखे स्लोगन, पोस्टर, बैनर की तख्तियां हाथ में लेकर लोगों को जागरूक किया।
वीओ- एनसीसी आफिसर चन्द्र शेखर नेगी ने कहा कि प्रदूषण के खिलाफ हम सभी को लड़ना होगा। हम सिर्फ सरकार के भरोसे प्रदूषण की जंग नहीं जीत सकते। हम सभी को सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था का इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट ने हर बड़े अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाई है और इस प्रदूषण के खिलाफ भी जागरूकता अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होने कहा कि प्रदुषण के प्रति लोगोें को जागरूक करना मुख्य उदेशीय है, यहां की धरती बहुत खुबसुरत है और हमें ये नया जीवन देती है।इस धरती को और खुवसुरत बनाये, पहले हम वायु प्रदुषण जल प्रदुषण, मिटटी के प्रदुषण मुक्त करना चाहते है। अगर हमें बेहतर जीना है तो इस पर्यावरण को प्रदुषण मुक्त करना होगा। आज को गलोविगं वार्मिगं हो रही हैं सव प्रदुषण की बजह से हो रही है। जिसके जिम्मेबार हम स्वयं है। यहां की जनता को अपने कैडेटस के द्वारा जागरूता फैलाना चाहते है। और इस प्रदुषण को जड़ से खत्म करें और असमें हमारा साथ दे। इसमें रैली में 30 के लगभग कैडेटस भाग ले रहे है।
बाईट-चंद्र शेखर, नेगी आफफिसर एनसीसी
रिपोर्ट-तुलसी भारती,संवाददाता कुल्लू



