कारोबारकुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण में स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने भारी भरकम टैक्स लगाकर जनता से कर रहे खुली लूट-योगेंद्र

कहा- कूड़ा कचरा उठाने के लिए साल के दुकानदारों को 12000 और होटल,रेस्टोरेंट मालिको को 36000 टैक्स का भुगतान करना मुश्किलें

जनता का आरोप चेयरमैन ने स्थानीय निवासियों  से बिना चर्चा बिना राय के कई गुणा टैक्स बढ़ाया
घरों से 200, दुकानदारों बा ढाबा मालिकों से ₹1000 होटल रेस्टोरेंट से ₹3000 प्रति माह शुल्क निर्धारित
मणिकर्ण, कसोल साडा पंचायत( स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) के फीस बढ़ोतरी को लेकर लोगों में भारी रोष
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में मणिकर्ण  घाटी के लोगों में स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा कूड़ा कचरा के निष्पादन को लेकर भारी भरकम टैक्स नोटिफिकेशन के बाद साडा प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत कसोल और मणिकर्ण के लोगों में भारी रोष है ऐसे में स्थानीय लोगों की माने तो स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी की गई है जिसमें साडा प्रभावित क्षेत्र के लोगों से कूड़ा कचरा निष्पादन को लेकर भारी भरकम टैक्स लगाया है जिसके तहत स्थानीय लोगों से 200 दुकानदार व ढाबा मालिको से 1000, रेस्टोरेंट होटल मालिकों से 3000 रुपये लिए जा रहे है। स्थानीय लोगों इसको लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
 मणिकर्ण स्थानीय  निवासी नरेंद्र कुमार ने कहा कि मणिकर्ण घाटी के ग्राम पंचायत मणिकरण और कल में साडा स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा एक नई नोटिफिकेशन निकली है जिसमें कूड़ा कचरा कलेक्शन को लेकर मकान मालिकों से 200 होटल,गेस्ट हाउस 3000 रूपये ,ढाबा रेस्टोरेंट से 1000 रुपये प्रति माह शुल्क निर्धारित किया गया है उन्होंने कहा कि स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा आज तक साडा प्रभावित ग्राम पंचायत कसोल  और मणिकर्ण क्या विकास कार्य किया गया उन्होंने कहा कि ना ही लोगों के लिए सीवरेज का प्रावधान है ना ही बिजली उचित व्यवस्था है उन्होंने कहा कि मणिकरण में होटल रेस्टोरेंट ढाबा मालिकों का इतना भी ज्यादा व्यवसाय नहीं है कि वह स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी को साल का 36000 रुपए जमा करें उन्होंने कहा कि मणिकरण में आपदा के बाद अस्तित्व खतरे में है जहां पर एक तरफ गर्म पानी के तीर्थ स्थल के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की जा रही है वहीं दूसरी तरफ अभी तक भी लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कोई भी प्रोटेक्शन बाल लगाने का कार्य नहीं किया गया उन्होंने कहा कि सरकार विकास करना चाहती है तो मणिकरण में भी गर्म पानी तीर्थ स्थल में कुंड बनाकर पर्यटन को बढ़ावा दे सकते हैं इसके लिए ग्रामीणों का भी सहयोग रहेगा उन्होंने कहा कि स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा जिस प्रकार से भारी भरकम कूड़ा कचरा निष्पादन के लिए फीस ली जा रही है उसके खिलाफ लोगों में आने वाले समय में भारी रोष होगा और लोग इसको लेकर सड़कों में आंदोलन करेंगे
 मणिकरण के स्थानीय निवासी योगेंद्र ने कहा कि स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा कूड़ा कचरा के कलेक्शन को लेकर स्थानीय लोगों को राहत दी जाएगी परंतु स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा एक नोटिफिकेशन निकल गई जिसमें लोगों से भारी भरकम फीस वसूल करने के लिए कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा स्थानी लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान नहीं की जा रही है ऐसे में जहां कूड़ा कचरा के निष्पादन के लिए फीस दुकानों से ₹100 ली जाती थी अब ₹1000 की है और ढाबा मालिकों से ₹200 लिया जाता था उनसे ₹3000 लिया जा रहा है नई नोटिफिकेशन में स्थानीय विधायक लोकल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष के सिग्नेचर भी है उन्होंने कहा कि इस मसले को लेकर ना तो स्थानी लोगों से कोई राय ली गई और ना ही लोगों से इस संबंध में कोई बातचीत की गई उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि जो होटल और रेस्टोरेंट वाले ₹500 देते थे उनसे सीधा अब ₹3000 लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सदा की कलेक्शन के पैसे वहां के स्थानीय लोगों के विकास के लिए खर्च किया जाना चाहिए और साडा प्रभावित एरिया में लोगों को राहत प्रदान की जाए ना कि हैबिटैक्स लगाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now