कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कुल्लू वन मंडल में जंगलों की आग से 668 एकड़ वन भूमि पर पेड़ो पौधों को हुआ भारी नुकसान-एंजेल चौहान
कहा-6 सालों के आकड़ो को देंखें तो पिछले 2 महीनों में ढाई गुणा वन भूमि पर आगजनी से वन संपदा को भारी नुकसान

जंगलों की आग से कुल्लू वन मंडल में दो महीना में करीब 97 लाख 22 हज़ार रुपये की वन संपदा को हुआ नुकसान
जंगलों की आग से जीव जंतुओं, पशु पक्षियों और पर्यावरण को पहुंचा भारी नुकसान
लंबे सूखे के कारण इस बर्ष बढ़ी आगजनी की घटनाएं
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के जंगलों में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है पिछले 2 महीनों में जंगलों में आगजनी से 668 एकड़ वन भूमि में पेड़ पौधों को और जंगली जीव जंतुओं के साथ-साथ पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसमें 97 लाख 22 रुपये रुपए की बंद संपदा को नुकसान हुआ है
डीएफओ कुल्लू एंजेल चौहान ने कहा कि कुल्लू जिला में विंटर सीजन में काफी लंबे ड्राई स्पेल के कारण जंगलों में आगजनी की घटनाएं बढ़ी है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के वन मंडल कुल्लू में ही 668 हेक्टेयर वन भूमि पर जंगलों की आग से पेड़ पौधों को नुकसान हुआ है जिसमें 422 हैक्टेयर नेचुरल और 226 प्लांटेशन एरिया में आग लगी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सर्दियों में बहुत कम बर्फबारी और बारिश हुई है जिसके चलते जंगलों में आज की घटनाएं बहुत ज्यादा हुई है
। उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल के आंकड़ों को देखें तो पिछले 2 महीने में ही सबसे ज्यादा आगजनी से ढाई गुना वन क्षेत्र को नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि जंगलों में आगजनी की घटना से पर्यावरण को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है इसके अलावा छोटी प्लांटेशन को भी काफी नुकसान हुआ है।उन्होंने कहा कि जितने भी एरिया में नई प्लांटेशन पिछले कुछ सालों में की थी उनको भी फाइनेंशियल लॉस हुआ है



