कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

वन विभाग के अधिकारियों लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटने के लिए प्रयास करें-तोरुल एस रवीश 

न्यूज मिशन
कुल्लू 25 सितंबर।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश  ने आज यहां जिला स्तरीय एफसीए समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एफसीए से सम्बंधित औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए वन विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी तालमेल से कार्य करे। ताकि एफसीए के मामलों में शीघ्र स्वीकृति मिल सके।
उपायुक्त  ने कहा कि जिले से एफसीए से संबंधित बहुत से मामले विभिन्न स्तरों पर लंबित है। जिसके कारण विकास कार्य व विकास योजनाओं को आरम्भ करने में देरी हो रही है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से भी आग्रह किया कि वे लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटने के लिए प्रयास करें।
बैठक में  जल शक्ति विभाग, शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग के मामलों की समीक्षा की गई। ये सभी मामले विभिन्न स्तरों पर प्रक्रियाधीन है। उपायुक्त ने इन सभी मामलों की औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि आवश्यक वन स्वीकृतियों के बाद इन पर कार्य आरम्भ किया जा सके। बैठक में ऐसे मामलों की भी समीक्षा की गई जिनकी सैद्धान्तिक मंजूरी प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने प्रक्रियाधीन मामलों में संबंधित विभागों को आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्रता से पूरा करके नोडल विभाग, वन विभाग को भेजने के निर्देश दिये।बैठक की कार्यवाही का संचालन वन मण्डलाधिकारी शशि किरण ने किया। बैठक में वन विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now