मलाणा में फंसे 7 टूरिस्टों को रेस्क्यू टीम और पुलिस जवानों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
द लिटिल रैवेल एडवेंचर सर्च एडं रेस्क्यू टीम और पुलिस जवानों ने मलाणा से चौकी गांव तक 9 घंटे की कड़ी मशक्कत

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी के मलाणा में फंसे 7 टूरिस्टों को लोकल रेस्क्यू टीम और पुलिस जवानों ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। मलाणा से लेकर चौकी गांव तक द लिटिल रैवेल सर्च एंड रेस्क्यू टीम ने 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पहाड़ियों से सुरक्षित रेस्क्यू किया जिसमें कुल्लू पुलिस के जवानों ने टूरिस्ट को रेस्क्यू करने में योगदान दिया
– टूरिस्ट पल्लवी ने कहा कि 31 जुलाई को मलाणा में पहुंचे थे और उसी रात को भारी बारिश से बाढ़ के कारण रास्ता बंद हो गया था जिसके बाद वहां पर फंस गए थे उन्होंने कहा कि उसके बाद पुलिस और प्रशासन से संपर्क किया जिसके बाद लोकल पुलिस ने रेस्क्यू टीम को भेजो और आज सुबह 11:00 बजे मानना से चले थे और शाम को 7:00 बजे सड़क में चौकी पहुँचे है। निकाह की द लिटिल रैवेल सर्च एंड रेस्क्यू टीम और हिमाचल पुलिस जवानों का बहुत बहुत आभार।
द लिटिल रैवेल एडवेंचर सर्च एंड रेस्क्यू टीम के डायरेक्टर शिवराम ने कहा कि पिछले कल जारी पुलिस चौकी से इंचार्ज जय सिंह के द्वारा जानकारी दी गई थी कि मलाणा में 15 टूरिस्ट फंसे हैं उन्होंने कहा कि मलाणा से लेकर चौकी तक 9:30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद साथ टूरिस्ट को सुरक्षित रेस्क्यू किया है उन्होंने कहा कि बाकी टूरिस्ट पिछले कल ही निकल गए थे उन्होंने कहा कि साथ टूरिस्ट को कड़ी में मशक्कत के साथ रेस्क्यू किया है।



