कुल्लू जिला में अभी तक 45 करोड़ 22 लाख रुपये की सरकारी और 13 करोड़ 50 लाख निजी संपत्ति के नुकसान का आंकलन-तोरुल एस रवीश
कहा-निरमंड उपमंडल में 30 मकान बाढ़ में पूरी तरह क्षतिग्रस्त 33 मकानों आंशिक रूप पहुंचा नुक्सान, आधा दर्जन स्कूल भी क्षतिग्रस्त

जरी तहसील में राजस्व विभाग के अधिकारी कर रहे नुक्सान का आंकलन
न्यूज मिशन
कुल्लू
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि कुल्लू जिला में अलग-अलग स्थान पर बादल फटने से अभी तक विभिन्न विभागों के नुकसान का आकलन 45 करोड़ 22 लख रुपए का किया गया है उन्होंने कहा कि जिसमें शिक्षा विभाग का समीज गांव में सीनियर सेकेंडरी और प्राइमरी स्कूल भाड़ में क्षतिग्रस्त हुआ है उन्होंने कहा कि इसके अलावा आनी में सीनियर सेकेंडरी स्कूल का आंशिक नुकसान और भागीपुर स्कूल भी क्षतिग्रस्त हुआ है उन्होंने कहा कि बलाधी प्राइमरी स्कूल और गड़सा प्राइमरी स्कूल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा किसके अलावा 13 करोड़ 51 लख रुपए की निजी संपत्ति को नुकसान हुआ है जिसमें निरमंड तहसील 31 घर समेज , बागीपुल, केदस में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्होंने कहा कि 30 मकान को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है, 29 गाय,7 बकरियां और 20 मुर्गियां लापता है उन्होंने कहा कि चार मोटरेबल ब्रिज और 7 फुट ब्रिज भी बाढ़ में रहकर क्षतिग्रस्त हुए हैं हमने कहा कि भुंतर तहसील में 3 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जारी तहसील में मलाणा और बलाधी,चौकी,पोह गांव नुकसान का आकलन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि राहत मैनुअल के हिसाब से प्रभावित परिवारों को रिलीज वितरित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय ने स्पेशल रिलीफ में बढ़ोतरी की है फील्ड में राजस्व विभाग के अधिकारी रिलीफ वितरित कर रहे हैं।
Add reaction



