कुल्लू जिला में बाढ़ प्रभावित लोगों को 5 करोड रुपए की राहत राशि की वितरित- आशुतोष गर्ग
कहा- सरकार की तरफ से बेघर लोगों को 1,1 लाख की दी जा रही राहत राशि

बाढ़ से कुल्लू जिला में अब तक 1700 परिवार हुए प्रभावित
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से बेघर हुए लोगों को सरकार की तरफ से फ़ौरी राहत राशि वितरित की जा रही है इसके अलावा आंशिक रूप से घरों को नुकसान होने पर भी प्रभावित परिवारों को सरकार की तरफ से फौरी राहत दी जा रही है। कुल्लू जिला में बाढ़ से करीब 1700 परिवार प्रभावित हुए हैं जिनको राहत राशि वितरित करने के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारी जगह जगह फौरी राहत वितरित कर रहे हैं।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि भारी बारिश के चलते बाढ़ के कारण कुल्लू जिला में जितने भी लोग प्रभावित हुए हैं उनको सरकार की तरफ से राहत राशि प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा कि जिनके घरों और दुकाने के साथ इनकम के जितने भी साधन प्रभावित हुए हैं उनको राहत सरकार की तरफ से राहत राशि प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में अब तक करीब 1700 परिवार प्रभावित हुए है। इनमें से अधिकतर परिवारों को 5 करोड़ की राहत राशि बांटी गई है उन्होंने कहा कि अभी भी फील्ड में राजस्व विभाग के कर्मचारी प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान कर रहे हैं।उन्होनं ेकहाकि कुल्लू जिला में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत राशी प्रदान की जा रही है।


