अन्य

जिला में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रथम अप्रैल 2023 को पूर्ण -राहुल कुमार 

पुनरीक्षण के दौरान 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग के 162 नये मतदाताओं के नाम दर्ज हुए

 

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कुल 24,856 सामान्य मतदाता पंजीकृत  जिसमें 12,373 पुरुष, 12,483 महिलाएं 

 

सबसे अधिक 814 मतदाता 76 काजा निर्वाचन मतदान केंद्र में  और सबसे कम 38 मतदाता 33-लिंगर मतदान केंद्र में

न्यूज ममिशन

केलांग 17 मई

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पिति राहुल कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित कार्यक्रमानुसार इस जिला के विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 21 लाहौल व स्पिति (अ.ज.जा.) के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य प्रथम अप्रैल 2023 की अहर्ता तारीख के आधार पर पूर्ण हो चुका है |और भारत निर्वाचन आयोग के अनुमोदन से फोटोयुक्त मतदाता सूची-2023 की  10 मई 2023 को अन्तिम रूप में प्रकाशित की जा चुकी है। जिला निर्वाचन  अधिकारी ने बताया की प्रारूप प्रकाशन 5 अप्रैल 2023 के समय 21- लाहौल व स्पिति (अ.ज.जा.) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कुल 24746 मतदाताओं के नाम दर्ज थे।पुनरीक्षण के दौरान कुल 270 मतदाता दर्ज हुए जिसमें से 269 नये मतदाता पंजीकृत हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि  पुनरीक्षण के दौरान 18 से 19 वर्ष आयुवर्ग के 162 नये मतदाताओं के नाम दर्ज हुए हैं। इसके अतिरिक्त 160 मतदाताओं के नाम मृत्यु, स्थान परिवर्तन,दोहरे पंजीकरण आदि के कारण मतदाता सूचियों से हटाए गये हैं। इस प्रकार मतदाता सूची में कुल 110 मतदाताओं की बढ़ौतरी हुई है जो विद्यमान मतदाताओं से 0.44% अधिक है। इसके अतिरिक्त सेवा अहर्ता मतदाता सूची को भी दिनांक 10 मई 2023 को अन्तिम रूप से प्रकाशित कर दिया गया है। जिला में अन्तिम रूप से प्रकाशित सेवा अहर्ता मतदाता सूची में कुल 689 मतदाता दर्ज है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया है कि जिला के 21- लाहौल व स्पीति (अ.ज.जा) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कुल 24,856 सामान्य मतदाता पंजीकृत है जिसमें 12,373 पुरुष, 12,483 महिलाएं तथा तृतीय लिंग शून्य है।जिला की जनसंख्या लिंग अनुपात 888 की तुलना में मतदाताओं का लिंग अनुपात 1009 है। जिला के समस्त विधान सभा क्षेत्र में सबसे अधिक 814 मतदाता 76 काजा निर्वाचन मतदान केंद्र में है और सबसे कम 38 मतदाता 33-लिंगर मतदान केंद्र में है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि 10 मई, 2023 को अन्तिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची का निःशुल्क निरीक्षण सम्बन्धित जिला निर्वाचन कार्यालय, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ए.डी.एम / एस डी एम सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार,नायब तहसीलदार) के कार्यालयों में तथा प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारियों के पास उपलब्ध सूची से किया जा सकता है ।इसके अतिरिक्त जिला के 21- लाहौल व स्पिति (अ.ज.जा.) विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची निर्वाचन विभाग की वेबसाईट http://ceohimachal.nic.in पर भी उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति सूचियों में दर्ज नामों की पुष्टि उपरोक्त वेबसाईट के अतिरिक्त NVSP Portal VHA Voter Help Line Mobile App) के माध्यम से भी कर  सकतें है। इच्छुक व्यक्ति इन मतदाता सूचियों को फोटो रहित PDF फाइल की डी.वी.डी (DVD) मु० 100 रूपये प्रति डीवीडी की दर से जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने लोगों से आह्वान किया है कि  लोकतन्त्र को सुदृढ़ करने हेतु अपना पूर्ण सहयोग दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now