लाहुल से काजा की दूरी। 20 किलोमीटर होगी कम -रवि ठाकुर
कहा-कोकसर से छतडू के लिए बनेगी नई सड़क, विधायक रवि ठाकुर का खुलासा

21 मई को ग्रांफू काजा सडक होगी बहाल
न्यूज़ मिशन
केलांग
लाहुल से काजा की दूरी जल्द कम होने जा रही है। यही नहीं पांच से छह घंटे का सफर भी महज चार घंटे में ही तय कर लिया जाएगा। इस बात का खुलासा लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने अपने लाहुल दौरे के पहले दिन कोकसर में ग्रामीणों के साथ आयोजित बैठक में किया है। उन्होंने कहा कि कोकसर से छतडू के लिए एक नई सड़क का करोडों रुपयों कि लागत से निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के तैयार होने के बाद जहाँ ग्रांफू काजा सडक पर तीन माह अतिरिक्त वाहनों की आवाजाही आसानी से हो सकेगी वहीं काजा की दूरी भी करीब 15 से 20 किलोमीटर कम होगी। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि कोकसर से बनने वाले इस वैकल्पिक मार्ग को लेकर अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दे दिए गए हैं वहीं इस सड़क का निर्माण बीआरओ के माध्यम से करवाने का भी आग्रह सरकार से किया गया है। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि इसके अलावा बातल से ग्रांफू तक सड़क को चकाचक करने का कार्य भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा इसे लेकर बीआरओ के अधिकारियों ने कदमताल शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सुमदो लोसर व लोसर से ग्रांफू सड़क को चकाचक करने के कार्य को लेकर बीआरओ ने टेंडर कर दिया है और निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी को भी भेज दिया गया है। विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि बीआरओ के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई है और अधिकारियों ने उन्हें यह जानकारी दी है कि
ग्रांफू काजा सडक को भी 21 मई को वाहनों की आवाजाही के लिए बाहर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाहुल स्पीति पर्यटन कारोबार बढ़े इसके लिए मास्टर प्लान के तहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से जानकारी साझा करते हुए कहां की गुरुवार को उनके लाहु दौरे की शुरुआत हुई है। ऐसे में उन्होंने कोकसर से रोहतांग की तरफ पर्यटक स्थलों का जायजा भी लिया और प्रशासन को को उचित दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि घाटी में दिन-प्रतिदिन सैलानियों की संख्या बढ़ रही है ऐसे में रोहतांग दर्रे के बहाल होने के बाद जहां सैलान दर्रे का रुख कर रहे है, वहीं उक्त पर्यटक स्थलों पर पार्किंग की उचित व्यवस्था करने साथ ही साथ वाहनों को सड़क किनारे पार्क न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। विधायक रवि ठाकुर ने कहा है कि चिन्हित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों को पार किया जाए इसे लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी अपनी विशेष नजर इस व्यवस्था पर रखें। साथ ही साथ उन्होंने उपायुक्त लाहुल स्पीति से यह आगरा किया है कि डिजास्टर मैनेजमेंट के कर्मियों व अधिकारियों को यह निर्देश दें कि घाटी के मौसम को ध्यान में रखकर ही सैलानियों को अपडेट दें न कि कमरे में बैठ शिमला से जारी होने वाली एडवाइजरी को लागू करें। उन्होंने कहा कि अक्षय ने देखने में आया है कि प्रदेश के अन्य जिलों में जहां मौसम खराब बताया जाता है वही लाहुल घाटी में मौसम बिल्कुल साफ रहता है, लेकिन शिमला से जारी खराब मौसम की एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए जिला का आपदा प्रबंधन वे बजा ही सैलानियों की आवाजाही को रोक देता है, जबकि घाटी में मौसम के खराब होने संबंधित किसी भी तरह की कोई गतिविधि नहीं देखी जाती है। उन्होंने उपायुक्त लाहौल स्पीति से यह आग्रह किया है कि आपदा प्रबंधन के अधिकारियों को लाहुल स्पीति के मौसम की परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए ही कदम उठाने को कहा जाए। विधायक रवि ठाकुर ने इस दौरान कहा कि उन्होंने गुरुवार से एकबार फिर लाहुल घाटी के दौरे की शुरुआत की है और इस दौरान उनका पुरा प्रयास रहेगा कि वे घाटी के लोगों की समस्या का मौके पर ही समाधान करें। यहां बतादें कि गुरुवार को विधायक रवि ठाकुर ने कोकसर पंचायत, सिस्सू पंचायत, डिम्पुक, तेलिंग, खरचोद, तोचे के ग्रामीणों की जहां दिक्कतें जानी वहीं लावरंग गोंपा कमेटी के सदस्यों से भी मुलाकात की। बहरहाल लाहुल से अब जल्द ही स्पीति घाटी की दूरी जहां कम होगी , वहीं नई सड़क का निर्माण कार्य भी कोकसर से शुरू कर दिया जाएगा।



