कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

पूर्व की भाजपा सरकार ने  मंडी में अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के नाम पर प्रदेश की जनता को ठगा – प्रतिभा सिंह

कहा-बिना बजट सैकंड़ों संस्थान खोले जरूरी संस्थानों को खोलेगी सरकार

महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से 15 सौ रुपए भत्ता दिया जाएगा
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कुल्लू में हाथ से जोड़ो हाथ कार्यक्रम  की शुरुआत
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में कांग्रेस पार्टी के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो  अभियान की शुरुआत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने की इस दौरान देवसदन के सभागार में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष से सेस राम आजद सहित अन्य पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मंडी प्रतिभा सिंह का भव्य स्वागत किया। इस दौरान हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के मंच को कई नेताओं ने संबोधित किया इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मंडी प्रतिभा सिंह ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने के लिए जिला से वूथ से लेकर घर-घर तक केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करेंगे।
वीओ- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मंडी प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि इसी के चलते कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो अभियान 3500 किलोमीटर की पैदल यात्रा की उन्होंने कहा कि पूरे देश भर में कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक इस भारत जोड़ो अभियान में देश के करोड़ों लोगों का समर्थन उन्हें मिला । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया है इस अभियान के चलते कांग्रेस पार्टी वूथ से  लेकर घर-घर तक व्यक्तिगत तौर पर नफरत छोड़ो का   संदेश देंगे उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की तैयारियां भी चल रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ेगी जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू की है उन्होंने कहा कि
पूर्व में भाजपा सरकार में बहुत सारी घोषणाएं की थी लेकिन 5 वर्षों में वह घोषणाएं पूरी नहीं हुई थी उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में भाजपा ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की बात कही थी लेकिन 5 वर्षों में मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नहीं बना पाए उन्हें कहा कि इसके अलावा पूर्व की भाजपा सरकार ने ठगने का काम किया है उन्होंने कहा कि कई जगह पर सैकड़ों घोषणा नए संस्थानों को खोलने के लिए की थी जिसका बजट में कोई भी प्रावधान नहीं था उन्होंने कहा कि लोगों को भ्रमित करने के लिए पूर्व की भाजपा सरकार ने 6 महीने में 900 संस्थान खोले थे जिसमें बिना बजट बिना कर्मचारियों अधिकारियों के उन संस्थानों को चलाना सरकार के लिए मुश्किल था अमेरिका की ऐसे में उन संस्थानों को डिनोटिफाई किया है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में रिव्यू किया जाएगा जिन संस्थानों की आवश्यकता जनता के हित में होगी उनको दोबारा से बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश 75000 करोड रुपए के ऋण पर आर्थिक परिस्थिति से गुजर रहा है ऐसे में भाजपा की सरकार ने 75000 करोड़ से अधिक का कर्जा प्रदेश पर छोड़ा है ऐसे में प्रदेश में विकास कार्यो के लिए कांग्रेस सरकार ऋण ले रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं को पंद्रह ₹100 मासिक भत्ता देने की बात कही है उन्होंने कहा कि ऐसे में कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध तरीके से महिलाओं को 15  सौ रूपये भत्ता  देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now