बड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

प्रदेश में कोठियों, कार्यालयों पर करोड़ो रूपये से राजाओं के ठाट बाट हो रहे शुरू जनता पर डाला जा रहा है बोझ- सतपाल सिंह सत्ती

प्रदेश सरकार ने पौने सात सौ सरकारी संस्थान बंद कर जनता को परेशानियों में डाला

 

 विधायक निधि के 35 करोड रुपए  रोके 2 महीने से प्रदेश में कामकाज ठप
न्यूज मिशन
कुल्लू
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक ऊना सतपाल सिंह सत्ती ने कुल्लू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने बड़े-बड़े वादे कर जनता को बरगला कर सत्ता हासिल की है और अब कांग्रेस के नेता उन वादों से मुकर रहे हैं । उन्होंने कहा कि पूर्व में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार ने जनप्रतिनिधियों विधायकों के आग्रह पर ग्रामीण क्षेत्रों की जनता को सुविधाएं देने के लिए अनेकों सरकारी संस्थान खोले थे लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही पौने 700 सरकारी संस्थानों को बंद कर जनता को परेशानियों में डाला। कांग्रेस सरकार के द्वारा सरकारी संस्थानों को बंद करने पर ग्रामीण क्षेत्रों में जनता सरकार का विरोध कर रही है उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसको राज्यपाल को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार ने हिम केयर कार्ड से मिलने वाली 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुविधाएं बंद कर दी है उसी तरह आयुष्मान भारत कार्ड से भी 5 लाख रुपए तक की निशुल्क इलाज की सुविधाएं भी प्रदेश में ठीक ढंग से इंप्लीमेंट नहीं हो पा रही है। जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाएं देने वाले निजी अस्पतालों का 80 करोड़की राशि का भुगतान नहीं किया है। जिसके बाद निजी अस्पतालों में लोगों का मुफ्त इलाज नहीं हो पा रहा है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के अंदर एसीसी कंपनी के द्वारा सीमेंट प्लांट बंद किया गया है उसके चलते हजारों ट्रक ऑपरेटरों ड्राइवरों ढाबा मालिकों मकैनिक ओ को 2 महीने से कारोबार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि उसको लेकर भी सरकार असफल हुई है ऐसे में 2 महीने में भी सरकार ने इसको लेकर समस्या का समाधान नहीं किया है।
उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ  सीपीएस ,ओएसडी,मीडिया सलाहकार को कैबिनेट दर्जे देखकर जनता पर बोझ डाल रही है। दूसरी तरफ मंत्रियों की कोठियों और कार्यालयों पर हजारों करोड़ रुपए व्यर्थ खर्च कर रही है। और जनता के ऊपर बेवजा बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से हजारों करोड रुपए की राशि सड़क व अन्य योजनाओं के विकास के लिए आए हैं जिन का उद्घाटन पिछली भाजपा सरकार में हुआ है लेकिन अब उन योजनाओं के उद्घाटन शिलान्यास फिर से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश सरकार हजारों करोड रुपए लोन ले रही है जो पहले कहते थे कि हम बिना लोन के हिमाचल का विकास करवाएंगे उनका के 2 महीने में सरकार ने  2500 सौ करोड़ रुपये का लोन लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताए 1500 महीना परिवार की द्राणी या जेठानी  को दिया जाएगा  पहले सभी महिलाओं को 15 सौ  रुपये देने की बात कही लेकिन अब कुछ महिलाओं को 15 सौ रुपये देने कह रहे है  सरकार ने परिवार तोड़ने का काम किया है। प्रदेश की जनता अब कांग्रेस पार्टी की कारगुजारी को समझ गई है ऐसे में  लोकसभा चुनावों में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार को जवाब देगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now