अन्य

पृथ्वी राज व शशिया ठाकुर ने अल्पाइन ज्वाइंट स्लालम में जीता प्रथम पुरस्कार

विधायक मनाली  भुवनेश्वर गौड ने  विजेता   मेधावी खिलाड़ियों को किया सम्मानित 

सोलंग नाला में  3 दिवसीय राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड प्रतियोगिता हुई संपन्न

न्यूज मिशन

मनाली/ कुल्लू

मनाली के सोलंगनाला की  स्की ढलान में आयोजित राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड प्रतियोगिता का आज विधिवत रूप से समापन्न हो गया । राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में राज्यभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में अल्पाइन ज्वाइंट स्लालम में पृथ्वी राज का दबदबा रहा। श्याम कैंथला दूसरे और जतिन ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग की इसी प्रतियोगिता में शशिया ठाकुर प्रथम, सानिया ठाकुर द्वितीय और  ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। अंडर 16 वर्ग की ज्वाइंट स्लालम लड़कियों के में जन्नत ठाकुर प्रथम, मेघा ठाकुर द्वितीय, दिपांशी ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। अंडर 14 लड़कों के वर्ग में सक्षम व्यास, वरुण और संजय ठाकुर, लड़कियों में तनवी ठाकुर, मुस्कान और आधिया शर्मा, अंडर 18 लड़कों के वर्ग में अविनाश ठाकुर, अंकित व्यास और जतिन, लड़कियों के वर्ग में प्रिनिता ठाकुर, श्वेता ठाकुर और कृतिका ठाकुर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार अंडर 21 लड़कों में  कीर्ति कृष्ण, प्रणव ठाकुर और राहुल ठाकुर, लड़कियों में सुहानी ठाकुर, ललिता ठाकुर और रिया ठाकुर ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर बाजी मारी। दस किलोमीटर फ्री स्टाइल क्रास कंट्री प्रतियोगिता में हीरा लाल, चंद्रकांत और राहुल ने बाजीमारी। लड़कियों की 1.5 किलोमीटर क्रास कंट्री में अरलिशा प्रथम, गीत देवी द्वितीय और शिल्पा ठाकुर तीसरे स्थान पर रही।  लड़कियों की ही पांच किलोमीटर से कम क्रास कंटरी का खिताब गीता देवी, अरलिशा और अंजली ने जीता। लड़कों की 1.5 किलोमीटर क्रास कंटरी में हीरा लाल प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद विधायक भुवनेश्वर गौड ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से मिलकर शीतकालीन खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। सोलंग नाला की स्की इंग ढलानों को विकसित कर राष्ट्र स्तरीय बनाया जाएगा। आने वाले दिनों में सोलंग नाला की ढलानों में राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे।वंही विंटर गेम्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष लुदर ठाकुर के कहा की आज सोलंगनाला स्की ढलान में आयोजित राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड प्रतियोगिता का आज विधिवत रूप से समापन्न हो गया । उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 200 के क़रीब प्रतिभागियों ने भाग लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now