राहुल गांधी ने काठगढ़ शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना
न्यूज़ मिशन
इंदौरा,कांगड़ा
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल में चल रही है। कांगड़ा जिले के इंदौरा के मीलवां के रास्ते यह पैदल यात्रा देवभूमि में प्रवेश हुई। आज राहुल काठगढ़ महादेव मंदिर पहुंचे हैं। जहां वह शिव-पार्वती की आराधना कर रहे हैं। राहुल गांधी ने इंदौरा में काठगढ़ महादेव मंदिर जाकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने शिव परिवार स्तुति मंत्र से यहां के प्राचीन स्वयम्भू आद शिवलिंग की आराधना की। काठगढ़ महादेव मंदिर कमेटी के प्रधान ओम प्रकाश कटोच ने बताया कि राहुल गांधी बड़ी आस्था और सहज भाव से मंदिर में आए।
उनका स्वागत करते हुए मुख्य मंदिर में ले गए। वहां पुजारी ने विधिवत रूप से उनसे गणेश भगवान, माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करवाई। मंदिर कमेटी प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी ने श्रद्धा भाव से साक्षात अर्धनारीश्वर महादेव के दर्शन करके आशीर्वाद लिया। उन्हें मंदिर के महत्व के बारे में भी बताया गया।
मंदिर में दर्शनों व टी-ब्रेक के बाद चली यात्रा अब बाईं इंदौरिया गांव में रुकी है। यहां दोपहर की ब्रेक ली गई है। अब यात्रा 3 बजे शुरू होगी और अगले पढ़ाव के लिए रवाना होगी।