लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता ने पार्टी से ऊपर उठकर व्यक्ति बिशेष को किया मतदान- राम सिंह
कहा-8 दिसंबर को आएगें हैरान करने बाले नतीजें

लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता ने पार्टी से ऊपर उठकर व्यक्ति बिशेष को किया मतदान- राम सिंह
कहा-8 दिसंबर को आएगें हैरान करने बाले नतीजें
चुनावों में महंगाई,सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य,बेरोजगारी व ओपीएस रहे बड़े म़ुद्दें
न्यूज मिशन
कुल्लू
विधानसभा चुनावों के खत्म होने के बाद कुल्लू जिला मे प्रत्याशी अपने प्रमुख कार्यकर्ताओं व पोलिंग एजेंटों के साथ मतदान के आंकड़े जुटाने में जुटे है। ऐसे में कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा के बागी प्रत्याशी राम सिंह ने कांग्रेस,भाजपा के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दी है ऐसे में 8 दिसबंर को चुनाव नतीजे हैरान करने बाले है। कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र के निदर्लीय प्रत्याशी राम सिंह ने कहाकि इस बार के विधानसभा चुनावों में लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं ने पार्टी से उपर उठकर व्यक्ति बिशेष को मतदान किया है। उन्होंने कहाकि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में जनता ने व्यक्ति बिशेष को भरपुर सहयोग किया है।उन्होंने कहाकि 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आएगें तो वो हैरान करने बाले होगें।उन्होंने कहाकि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन को विकसित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए है।जिससे मनाली ,मणिकर्ण घाटी में पर्यटक आ रहे है लेकिन कुल्लू घाटी के लगघाटी,महराजा कोठी व खराहल घाटी के क्षेत्र में पर्यटन को विकसित करने इंफ्रस्टक्चर को बढ़ाने के लिए सड़कें,पेयजल व बिजली की विभिन्न प्रकार की सुविधा दरूस्त करने की जरूरत है।इसके साथ सभी घाटियों में सिंचाई के लिए पानी की उचित व्यवस्था हो इसके लिए भी योजनाओं पर कार्य होना चाहिए।उन्होंने कहाकि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिक्षकों कमी व छात्रों को बैठने की उचित सुविधा होनी चाहिए और कुल्लू जिला में मेडिकल कॉलेज खुलने से डाक्टरों की कमी पूरी होने पर लोगों को स्वास्थ्य की उचित सुविधाए मिलेगी।उन्होंने कहाकि महंगाई बेरोजगारी ,फोरलेन प्रभावितों को उचित मुआवजा व ओपीएस को लेकर भी कर्मचारियों की मांग जायज है इस चुनावों में जनता ने विभिन्न मुद्दों को लेकर समाधान की मांग की है इसको लेकर आने बाले समय में काम करने की जरूरत है।


