अन्य

प्रदेश में जय राम ठाकुर अपनी साख बचाने के लिए ले रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारा – भूपेंद्र सिंह हुड्डा 

कहा 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में नही कोई कारवाई

प्रदेश में जय राम ठाकुर अपनी साख बचापने के लिए ले रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सहारा – भूपेंद्र सिंह हुड्डा

कहा 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में नही कोई कारवाई

भाजपा  पर बरसे हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश में बीते 5 सालों में भाजपा विकास कार्यों को पूरा नहीं कर पाई। जिसके चलते आज उन्हें अपनी साख बचाने के लिए दिल्ली से राष्ट्रीय स्तर के नेता विधानसभा चुनावों में लाने पड़ रहे हैं। वहीं मनाली में 2 साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। जिससे पता चलता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। कुल्लू पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि हिमाचल में भाजपा सरकार हर फ्रंट पर असफल रही है और जनता ने कांग्रेस सरकार को सत्ता में लाने का मन बना दिया है। वे यहां कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की स्थिति यह हो गई है कि बाहरी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को गली-गली वोट मांगने के लिए बुलाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपना किला बचाने के लिए पीएम को बुलाना पड़ रहा है। स्वयं तो पूरे पांच साल असफल रहे अब मोदी के नाम से नैय्या पार लगाने की असफल कोशिश की जा रही है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमाचल सरकार जाने वाली है और यह बड़े नेताओं को लेकर माहौल बनाने का प्रयत्न कर रहे हैं लेकिन अब कुछ नहीं होने बाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो घोषणा पत्र जारी किया था उस पर कोई काम नहीं हुआ है। जनता की जायज मांगों पर गौर नहीं हुआ। आज पूरा राज्य  मंहगाई से जूझ रहा है। कर्मचारियों की मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया और अब कांग्रेस पहली मींटिंग में ही ओपीएस बहाल करेगी। उन्होंने कहा कि बागबानों की हालत पतली कर दी है और कांग्रेस सत्ता में आते ही सेब के एमएसपी बढ़ाएगी। जबकि भाजपा ने खाद,दवाइयां मंहगी कर दी और पेटी पर भी टेक्स लगा दिया। आज प्रदेश में नौ लाख  बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है जो ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट हैं। कांग्रेस सत्ता में आते ही रोजगार देना शुरु कर देगी। उन्होंने अग्निपथ योजना की भी निंदा करते हुए कहा कि 22-23 साल में रिटायर हो जवान कहां जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now