अन्य

उत्तराखंड की तरह हिमाचल में भी टूटेगा अदला बदली का मिथ्य-पुष्कर धामी

हिमाचल की जनता काम करने वालों को चुने की ना कि कारनामा करने वालों को

पुष्कर धामी ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी नरोत्तम सिंह ठाकुर के लिए किया घर-घर चुनाव प्रचार
न्यूज मिशन
कुल्लू
भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान के तहत स्टार कंपनी की पूरी फौज फील्ड उतारी, कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने घर-घर चुनाव प्रचार किया इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर के लिए जनता से वोट देने की आग्रह किया।
 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार रिवाज बदलेगा और भाजपा की फिर सरकार बनेगी उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा के प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर भारी मतों से जीतेंगे उन्होंने कहा कि हिमाचल के अंदर 5 सालों में अभूतपूर्व विकास हुआ है उनकी हमारे देश में जहां भाजपा की सरकार चल रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत अच्छा काम किया है वहीं हिमाचल प्रदेश में भी जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास की गति निरंतर बढ़ रही है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास की गति को बढ़ाने के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाएंगे आज हिमाचल प्रदेश के लिए पार्टी ने घोषणापत्र कल पत्र है प्रदेश की जनता को आगे ले जाने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर तरक्की करेगा उनका की हिमाचल प्रदेश में जो मित्र है एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस उसको भी इस बार तोड़ा जाएगा और जिस प्रकार उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी है उसी तरह हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी उनकी उत्तराखंड और हिमाचल भाई-भाई है उत्तराखंड और हिमाचल में बेटी और रोटी का संबंध है। हमने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा पहाड़ी राज्यों शासन रहा है हमेशा उपेक्षा की है। उन्होंने कहा की 55 सालों तक देश में कांग्रेस की सरकार रही और जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंनेकांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को विरासत में घोटाले घपले दिए हैं। और मोदी जी के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हुआ है और पहाड़ी राज्यों को निरंतर विकास की दृष्टि से आगे बढ़ाया जा रहा है उन्होंने कहा कि हर घर को बिजली पानी सड़क शिक्षा स्वास्थ्य को लेकर अभूतपूर्व विकास हुआ है उन्होंने कहा कि इस हिमाचल में रिवाज बदलेगा और भाजपा की सरकार बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now