कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

देव महाकुंभ दशहरा उत्सह में होगा देवी-देवताओं की महाआरती व पुजारियों का महासम्मेलन -धनी राम चौहान

कहा- पुजारी संघ के साथ भेदभाव नहीं होगा सहन

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला पुजारी संघ की जिला कार्यकारिणी बैठक धनी राम अध्यक्ष धनी राम चौहान की अध्यक्षता में गौड निवास कुल्लू में आयोजित हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने दशहरा उत्सव देवमहाकुंभ में महाआरती व पुजारियों के महासम्मेलन के बारे विस्तृत चर्चा हुई।जिसमें हरसाल की भांति इस बर्ष भी दशहरा उत्सव में महाआरती का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

कुल्लू जिला पुजारी संघअध्यक्ष धनी राम चौहान ने कहा कि सरकार व जिला प्रशासन द्वारा देवी-देवताओं के पुजारियों की लगातार अनदेखी को लेकर पुजारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि पुजारी देव संस्कृति का अभिन्न अंग है। ऐसे में दशहरा उत्सव समिति के द्वारा पुजारी संघ को दरकिनार करना सहन नहीं होगा।उन्होंने कहाकि देवसंस्कृति में पुजारी का अहम योगदान है और पुजारी देवकार्य से 24 घंटे जुड़ा है ऐसे में सरकार प्रशासन के द्वारा पुजारी संघ से भेदभाव किया जा रहा है वो सहन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पुजारी देव संस्कृति का एक अहम हिस्सा है और पुजारियों के बीना देवी-देवता का हर कार्य असंभव है। उन्होंने कहा कि पुजारी कल्याण संघ का देव सदन में भव्य कार्यालय होना चाहिए और शोध संस्थान की भी व्यवस्था होनी चाहिए। । जिससे देव संस्कृति से जुड़ी हर बैठक में पुजारियों का सम्मान होना चाहिए और दशहरा कमेटी में भी संघ के प्रतिनिधि आमंत्रित होने चाहिए और दशहरा कमेटी के सदस्य बनाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देवसदन देवी-देवताओं के लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है लेकिन यहां विभाग ने अपना कब्जा जमा रखा है और देवी,-देवताओं के लोगों के लिए कोई सुविधा नहीं मिल रही है। पुजारियों के लिए न तो कार्यालय दिया जा रहा है और न ही मीटिंग व शोध कार्य के लिए देव स्थान दिया जा रहा है। पुजारियों को यदि अपना कोई कार्यक्रम देवसदन में करना होता है तो उनसे वहां बैठने का भी 12000 रुपए किराया लिया जा रहा है जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार से जो देवी-देवताओं की पूजा अर्चना के लिए सालाना धन आ रहा है यह धन सभी देवी-देवताओं को मिलना चाहिए और यह धन सीधा पुजारियों के खाते में आना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने पुजारी कल्याण संघ द्वारा निकाली जा रही स्मारिका के प्रकाशन के लिए भी चर्चा हुई। इस अवसर पर संघ के प्रधान धनी राम चौहान ने बताया कि जिला के देवी-देवताओं के इतिहास पर पुजारी कल्याण संघ एक स्मारिका प्रकाशित कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now