पीणी बस स्टैंड के समीप शरारती तत्वों ने 1 वैन, 2 दोपहिया वाहनों को आग से नूक्सान पहुँचाया तफ्तीश जारी

पीणी बस स्टैंड के समीप शरारती तत्वों ने 1 वैन, 2 दोपहिया वाहनों को आग से नूक्सान पहुँचाया तफ्तीश जारी
न्यूज़ मिशन
कुल्लूमणिकर्ण घाटी के पिणी बस स्टैंड के समीप बीती रात साढ़े बारह बजे शरारती तत्वों ने एक वैन और दो बाइक को आग लगाकर नूक्सान पहुँचाया है।इस घटना के बारे में पीड़ितों ने पुलिस ने शिकायत दर्जकरवा पुलिस से जांच की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक पीणी बस स्टैंड के समीप एक वैन और दो बाइक पार्क थी। लेकिन बीती रात 12:30 बजे कि आसपास किसी शरारती तत्व ने आग लगाकर नुकसान पहुंच है। पीड़ित वैन मालिक डोला राम और बाईक मालिक जीतराम नबनाशा निवासी ने कहा कि पिणी बस स्टैंड के समीप वैन और बाईक पार्क थी 1 बजे के आसपास अचानक आग लगने के बाद सूचना मिली।उन्होंने कहा कि आग से वाहन जलकर राख हुए है औऱ लाखों रुपये का नूक्सान हुआ है।उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी पुलिस।को दी गई है ।उधर एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि 3 वाहन जलने की सूचना मिली हैं औऱ भुंतर थाना की टीम मामले में तफ्तीश कर रही है।



