कुल्लूबड़ी खबर

नारी शक्ति करेगी भाजपा की जीत की राह प्रशस्त :आदित्य 

महिला मोर्चा  कुल्लू के सम्मेलन से हुआ भाजपा की जीत का शंखनाद

कांग्रेस ने किया है नारी शक्ति का सदैव  अपमान
न्यूज मिशन
कुल्लू 4 सितम्बर
प्रदेश में एक ओर जहां भाजपा सरकार जन हितेषी निर्णय लेकर पूरे देश में धाक जमाए हुए है वही अब पुनः सत्तासीन होने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे महिला उत्थान व जनहित कार्य इसमे सहायक होंगे।यह बात जिला भाजपा प्रवक्ता आदित्य गौतम ने कही /उन्होंने कहा कि जिस तरह ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में 3 सितंबर को महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ऐतिहासिक  कार्यक्रम   रहा  है उसे सिद्ध है कि महिला शक्ति ने केंद्र तथा राज्य की भाजपा सरकारों द्वारा उठाए जा रहे जनहित हितेषी निर्णय पर मुहर लगाई है तथा आगामी विधानसभा चुनावों में भी नारी शक्ति अपना दमखम दिखा कर प्रदेश की भाजपा सरकार पुनः सत्तासीन करने के लिए राह प्रशस्त करेगी /भाजपा सरकार में महिलाओं  के उत्थान के लिए कार्यों के बारे में बताते हुए आदित्य ने कहा कि जितना सम्मान महिलाओं को भाजपा सरकार में मिला है उतना किसी भी सरकार में नहीं मिल सकता।बेटी के हित में भाजपा कार्य कर रही है। महिलाओं के लिए उज्जवला गैस योजना, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना ,मुख्यमंत्री शगुन योजना ,सुरक्षित मातृत्व योजना, महिला शक्ति केंद्र आदि योजनाएं हैं। माताओं और बहनों के लिए बस के किराए में भी कटौती की गई है/  मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने कई प्रकार की योजनाएं दी हैं।वहीं प्रदेश में कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के अपमान के लिए कार्य किया है/
हाल ही  में कुल्लू में हुई कांग्रेस की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि गुड़िया कांड एक छोटी सी घटना थी वही उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह भी महिलाओं के अपमान में आए दिन अनाप-शनाप बयानबाजी करते रहते हैं उन्होंने कहा कि जनता के समक्ष है कि किस पार्टी ने महिला उत्थान के लिए कार्य किया और किसने महिला अपमान के लिए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now