न्यूज़ मिशन
नई दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा ने कांग्रेस करारा झटका दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में कांगड़ा से कांग्रेस विधायक पवन काजल और नालागढ़ से कांग्रेस विधायक लखविंदर सिंह राणा कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का भाजपा परिवार में स्वागत-अभिनंदन किया है। कांग्रेस के दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का कुनबा समाप्त होने की ओर बढ़ रहा है और भाजपा को और मजबूती मिल रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्र के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और प्रदेशवासियों के आशीर्वाद से देवभूमि हिमाचल में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी और हिमाचल में रिवाज बदलेगा