कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

राजेंद्र सिंह पाल बने बजौरा-गड़सा कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष

न्यूज़ मिशन
कुल्लू।

बजौरा-गड़सा कांग्रेस मंडल के चुनाव बजौरा में सपन्न हुए। इस चुनाव में राजेंद्र सिंह पाल को सर्वसम्मति से बजौरा-गड़सा मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सूरज मणि को बरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया और पांच उपाध्यक्ष, पांच महासचिव सहित 31 लोगों की टीम तैयार की गई। जिसमें चुनाव प्रभारी मोती राम पालसरा,तेजस्वी ठाकुर,हेमराज शर्मा,द्वेष शर्मा,धर्मेंद्र कुमार ने चुनाव करवाए। वहीं विशेष रूप से एपेक्स के पूर्व चेयरमैन टहल सिंह राणा, कांग्रेस प्रदेश सचिव आदित्य विक्रम सिंह,बंजार कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर कांग्रेस युवा नेता तेजा ठाकुर,राम सिंह आदि उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अब हर जिला में मंडल बनाकर चुनाव करवा रही है ताकि कांग्रेस को मजबूत बनाया जा सके। एक जिला में क्षेत्र के हिसाब से मंडल बनाए गए हैं। उधर राजेंद्र पाल सिंह को प्रधान बनाने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। राजेंद्र पाल सिंह ने सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है और कहा है कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वे बखूबी निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर संभव कार्य करेंगें और जीत कांग्रेस की ही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now