कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो होगा मानसून सत्र में विधानसभा का घेराव – प्रदीप ठाकुर

कहा- 2 दिन पहले झारखंड में भी हुई पुरानी पेंशन बहाल देश के 4 राज्यों में कर्मचारियों का भविष्य हुआ सुरक्षित

हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने पेंशन संकल्प रैली में भरी हुंकार
सरकार से जल्द पुरानी पेंशन बहाली की की मांग
एनपीएस गो बैक के लगाए नारे
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ने देव भूमि कुल्लू जिला में पेंशन संकल्प रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार को एक बार फिर मानसून सत्र में विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है कुल्लू जिला मुख्यालय में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पेंशन संकल्प रैली में सभी विभागों के न्यू पेंशन कर्मचारियों ने हजारों की संख्या में भाग लेकर सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया है। पेंशन संकल्प रैली के माध्यम से एनपीएस कर्मचारियों ने बड़े आंदोलन की हुंकार भरी है जिसमें आने बाले मानसून सत्र में विधानसभा घेराव को लेकर बड़ी रणनीति तैयार की है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव भरत भारद्वाज ले पेंशन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के समक्ष लगातार पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संवाद किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।

हिमाचल प्रदेश न्यू फैशन कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि भगवान रघुनाथ की नगरी से पेंशन संकल्प रैली की शुरुआत हुई है जिसमें जिला भर से हजारों की संख्या में एनपीएस कर्मचारी इस रैली के माध्यम से प्रदेश सरकार से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर मांग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से लगातार सरकार से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कई मंचों पर संवाद कर रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में जहां देश के कई राज्यों में कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल हुई है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उपनल कर्मचारियों की मांग पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर कर्मचारियों को मायूस कर रही है उन्होंने कहा कि 2 दिन पहले झारखंड में भी पुरानी पेंशन बहाल की है उन्होंने कहा कि देश में अब चार राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली हो चुकी है उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भी आग्रह है कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन जल्द से जल्द बहाल करें उन्होंने कहा कि न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ ने मानसून सत्र को लेकर विधानसभा घेराव की रणनीति तैयार की है उन्होंने कहा कि ऐसे में हमने माननीय मुख्यमंत्री महोदय को कई बार पत्र लिखकर पुरानी पेंशन जल्द बहाली की मांग की है उन्होंने कहा कि मानसून सत्र में कर्मचारी इस बार अपने परिवार के साथ विधानसभा घेराव करेंगे और हजारों की संख्या में विधानसभा घेराव पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ महिला विंग की राज्य अध्यक्ष सुनेश शर्मा ने कहा कि देव भूमि कुल्लू जिला में पेंशन संकल्प रैली में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश के 4 राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल की है उसी प्रकार प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एनपीएस कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को जल्द पूरा करें ताकि कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ढाई लाख एनपीएस कर्मचारियों की एक मांग है कि पुरानी पेंशन बहाल करें जिससे उनका बुढ़ापा सुरक्षित हो सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now