कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी मौहल के प्रांगण में पौधा रोपण कर अभिभावकों ,छात्रों व शिक्षकों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने बतौर मुख्य,रिटायर्ड मुख्य अरण्यपाल केएस ठाकुर ने बिशेष अतिथि की शिरकत

न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के डीएवी पब्लिक स्कूल मौहल के परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आपदा से निपटने के लिए जागरूकता के लिए छात्रों ने जुआरे नाटक का मंचन कर आपदा प्रबंधन के लिए जनता को जागरूक किया। जिसमें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए एक ही समय पर कुल्लू जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में 40 मिनट तक नाटक का मंचन किया गया ।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर व सेवानिवृत्त मुख्य अरण्यपाल केएस ठाकुर ,जिला कोषाधिकारी सुरेंद्र ,नायब तहसीलदार आरडी धीमान नायब तहसीलदार धर्मेंद्र शर्मा जरड़ भुठ्ठी पंचायत प्रधान हर्षा ठाकुर ,उप प्रधान नीरज ठाकुर उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में पंचायत सदस्य एलम सी सदस्य पीटीए सदस्य विद्यालय के विद्यालय के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने शिरकत की। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा नाटी समूह गान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए विद्यालय के सभी अध्यापकों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु गीत प्रस्तुत किया गया इसके अलावा विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली ।इसके साथ-साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर कविता गायन नारा लेखन पोस्टर मेकिंग भाषण प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां में विद्यार्थियों ने भाग लिया कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सत्य प्रकाश ठाकुर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।



