माता फुंगणी का आशीर्वाद लेकर लगघाटी में शुरू किया जन संपर्क अभियान
आप की नीतियों से लोगों को किया जाएगा अवगत
माता फुंगणी का आशीर्वाद लेकर लगघाटी में शुरू किया जन संपर्क अभियान
आप की नीतियों से लोगों को किया जाएगा अवगत
कुल्लू दर्पण
आम आदमी पार्टी की हिमाचल प्रदेश में दस्तक के बाद अब कार्यकर्ता भी मैदान में डट गए हैं। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी जिला कुल्लू के किसान विंग उपाध्यक्ष शेरा नेगी ने भी लगघाटी में लोगों को आप की नीतियों से अवगत करवाने में जुट गए हैं। शेरा नेगी लगघाटी की आराध्य माता फुंगणी के दरबार में शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने लगघाटी के तिउन गांव में लोगों से मुलाकात कर उन्हें आप की नीतियों से अवगत करवाया। शेरा नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। लेकिन आप का लक्ष्य है कि राज्य को देश के सर्वोत्तम राज्यों में शामिल किया जाए। लगघाटी भले ही सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर का गृह क्षेत्र है। बाबजूद अभी भी घाटी में बहुत समस्याएं हैं। जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। आम आदमी पार्टी से काफी अधिक संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। लोगों का रुझान देखकर यह तय है कि आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में आप की सरकार बनेगी। कुल्लू विधानसभा चुनाव क्षेत्र में जन संपर्क अभियान को जारी रखा जाएगा। इस दौरान आप के कार्यकर्ता पूर्ण ठाकुर आदि मौजूद रहे।