अपने कार्य से अपनी पहचान बनाएं महिला मोर्चा कार्यकर्ता:धनेश्वरी शर्मा
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
महिला मोर्चा कार्यकर्ता अपने कार्य से अपनी पहचान बनाएं यह जानकारी प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर ने पतलीकूहल में मनाली मण्डल महिला मोर्चा प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जिसमें महिलाओं को पूर्ण सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की कायकर्ता पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने बाले चुनावों के लिए तैयारियां करने को कहा।उन्होंने ने बताया कि जिस प्रकार से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में रिकॉर्ड विकास कार्य हो रहे हैं उससे स्पष्ट है कि 2022 के चुनाव मे प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पुनः भाजपा सरकार सत्तासीन होगी। प्रशिक्षण शिविर में मनाली भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश आई टी एवं सोशल मीडिया प्रभारी वर्षा ठाकुर ने भी दिए विषय पर अपने विचार रखे। प्रशिक्षण शिविर में महिला मोर्चा अध्यक्षा हिमा ठाकुर ने सभी का स्वागत किया। प्रशिक्षण शिविर में जिला महिला मोर्चा महामंत्री रुक्मणि जोशी, मण्डल महामंत्री चम्पा शर्मा, इशरा देवी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चंद्रा पदान मण्डल से सम्बंधित प्रदेश कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रही।