कुल्लूबड़ी खबरसौन्दर्यहिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी में बाड़ीरोपा पुल के पास गिरने से महाराष्ट्र राज्य का पर्यटक जोड़ा घायल।

कई हादसों के बाद इस स्थान पर झूले की जगह पुल तो लगा लेकिन रास्ते में नहीं लगी सुरक्षा रेलिंग।

न्यूज़ मिशन

तीर्थन घाटी गुशैनी बंजार (परस राम भारती): उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में बाड़ीरोपा नामक स्थान पर आज शाम करीब चार बजे एक वृद्ध पर्यटक जोड़े के गिरने से घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र राज्य के कुछ सैलानी अपनी गाड़ी से उतर कर अपने बुक किए गए होमस्टे को जा रहे थे लेकिन सड़क उतरते ही पुल के पास पौड़ी से वृद्ध महिला फिसल गई और आगे चल रहे अपने पति को भी धक्के से गिरा दिया। गिरने के कारण यह वृद्ध महिला करीब 15 मीटर नीचे गिरकर नदी में पहुंच गई। जबकि इसका पति बीच रास्ते में ही अटक गया था।

नदी में तेज बहाब न होने के कारण स्थनीय लोग इस महिला को सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे। इस घटना की वजह से महिला के बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई है और वृद्ध व्यक्ति को भी बाजू मे गम्भीर चोट लगी है। शोर पुकार सुन कर स्थानीय लोग तुरन्त इनकी सहायता के लिए पहुंचे और प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें उनकी गाड़ी में बैठा कर इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

तीर्थन् घाटी के इस स्थान पर नदी के उस पार जावल गांव में बहुत सारी पर्यटन इकाईयां संचालित है, और यह जगह ट्राउट फिशिंग के शौकीन सैलानियों की पसंदीदा स्थली है। इसलिए प्रतिवर्ष यहां पर देशी विदेशी पर्यटकों का तांता लगा रहता है।

यहां के लोग वर्षो से अस्थाई झूला पुल रोपवे के सहारे ही नदी को आरपार करते आए है लेकिन हाल ही में इस स्थान पर तीर्थन नदी के ऊपर एक पुल का निर्माण किया गया है जो लोगों की आवाजाही के लिए चालु कर दिया गया। इस पुल के दोनों छोरों पर अभी तक निर्माण कार्य अधुरा है जिस कारण पुल पर से उतरना खतरे से खाली नहीं है। आज से पहले भी इस स्थान पर कई हादसे पेश आ चुके है और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मौका करने के पश्चात इस स्थान पर सुरक्षा रैलिंग लगाने की बात करी गई थी। लेकिन बार बार हादसे होने के बावजूद भी इस स्थान को सुरक्षित बनाने हेतु किसी ने प्रयास नहीं किए। जिस कारण यहां पर बार बार हादसे हो रहे है।

महाराष्ट्र राज्य से आए हुए इन सैलानियों के नाम पता मालुम नहीं किए जा सके जिन्हे शीघ्रता से ही इलाज हेतु प्रस्थान किया गया। जानकारी के मुताबिक यह कुल्लू के किसी निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।

स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान का मुयायना करके शीघ्र ही यहां पर सुरक्षा के उचित उपाय किए जाएं ताकि किसी जान माल के नुकसान को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now