विपक्ष साढ़े चार साल और 40 साल के विकास की तुलना करें- सुंरेंद्र शौरी
कहा-बंजार विधानसभा क्षेत्र में साढ़े चार बर्षो में 150 नई सड़कें बनाकर ग्रामीणों को यातायात की दी सुविधा
विपक्ष साढ़े चार साल और 40 साल के विकास की तुलना करें- सुंरेंद्र शौरी
कहा-बंजार विधानसभा क्षेत्र में साढ़े चार बर्षो में 150 नई सड़कें बनाकर ग्रामीणों को यातायात की दी सुविधा
बंजार में एचआटीसी का बस डिपों खोलकर ग्रामीण के लिए सड़क परिवहन को किया जाएगा सदृड़
बजौरा में 11 करोड़ रूपये खर्च कर 50 विस्तरों बाला आयुर्वेदिक अस्पताल का जल्द होगा शुभारंभ
एंकर
विधायक बंजार सुरेंद्र शौरी ने परिधिगृह कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा पिछले साढे 4 वर्षों में बंजार विधानसभा अभूतपर्वू विकास हुआ है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले बंजार की जनता से जो भी वादे किए थे उनमें से अधिकतर वादे पूरे किए हैं जिसमें बंजार में सिविल कोर्ट का निर्माण, बंजार की सब्जीमंडी ,बाईपास सड़क का निर्माण और बंजार में अग्निशमन केंद्र और सैंज की तहसील और सैंज का पुलिस थाना, आईपीएस का सब डिवीजन पीडब्लूडी डिवीजन इसके साथ साथ क्षेत्र की जनता के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाएं दी है उन्होंने कहा कि बीते कल बंजार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का 1 दिवसीय दौरा सफल रहा है। उन्होंने कहा कि बंजार घाटी के लोगों की लंबे समय से मांग थी कि बंजार में एचआरटीसी का बस डिपो का निर्माण हो जिसको लेकर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने घोषणा की है और विभागीय अधिकारियों को जल्द औपचारिकता पूरी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने बंजार विधानसभा क्षेत्र के बजौरा में आईपीएच विभाग का नया सब डिवीजन और पीडब्ल्यूडी का नया सबडिवीजन खोलने की घोषणा,गड़सा घाटी के पीएचसी को अपग्रेड करना और इसके साथ सैंज सीएससी को अपग्रेड कर 50 बिस्तरों की व्यवस्था और डॉक्टरों की पोस्टों को बढ़ाने का घोषणा की है।उन्होंने विपक्ष को खुले चुनौती दी कि बंजार विधानसभा क्षेत्र में विपक्ष बताएं कि जो पिछले साढे 4 वर्षों में विकास कार्य हुआ है और पिछले 40 वर्षों में जो विकास कार्य हुए हैं उनकी तुलना करें । उन्होंने कहा कि सड़क शिक्षा,स्वास्थ्य ,पेयजल बिजली परिवहन के साथ-साथ बंजार में डेढ़ सौ सड़कें बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क यातायात को बढ़ाया है इसके साथ-साथ बंजार में पर्यटन की दृष्टि से तीर्थन घाटी में 3 करोड़ 30 लाख रूपये से नेचर पार्क का निर्माण मुख्यमंत्री ने उद्वघाटन किया हहै इसके साथ लारजी डैम में वाटर स्पोर्ट्स की एक्टिविटीज को बढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर किया जा रहा है इसके अलावा जिभी और रैला के पास नए वाटरफॉल का निर्माण किया जा रहा है नए डेस्टिनेशन चयनित कर दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि बजौरा के आयुर्वेदिक हॉस्पिटल का शिलान्यास मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में 2018 में किया है उसके भवन का निर्माण भी तेज गति से आगे बढ़ाएं गया है और चुनावों से पहले इसका शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया जाएगा।



