कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

हमें जमीन के बदले जमीन और दो स्थाई रोजगार… भाटिया

कहा-मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा जायेगा

हमें जमीन के बदले जमीन और दो स्थाई रोजगार… भाटिया
मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा जायेगा… देवी सिंह

न्यूज़ मिशन

विशाल वर्मा, पंडोह

पंडोह डैम विस्थापित कल्याण समिति की बैठक अंबेडकर भवन पडोह में रविवार को संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से विस्थापितों की मांगों को पूरा करने के लिए संकल्प लिया गया। सर्वप्रथम जमीन के बदले जमीन की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। समिति के संस्थापक अध्यक्ष बीआर भाटिया ने बताया कि पंडोह डैम राष्ट्रीय धरोहर है। मगर इस धरोहर को स्थापित करने के लिए पंडोंह के विस्थापितों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है । अपनी सोना उगलती जमीने राष्ट्र निर्माण को दी है। मगर दुख की बात है कि आज 6 दशक बाद भी इन विस्थापितों को जमीन के बदले जमीन नहीं मिल पाई है। विस्थापित आज जहां भूमिहीन है वही इन्हें नए नाम अवैध कब्जा धारी के रूप में पहचाना जा रहा है। इससे बड़ी विडंबना और क्या हो सकती है। भाटिया ने कहा कि उन्हें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम पर पूरा भरोसा है कि वे विस्थापितों की मांगों को गंभीरता से लेंगे और इनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। भाटिया ने कहा कि विस्थापितों की जमीन के बदले जमीन मामले की जांच के लिए उपायुक्त मंडी के अध्यक्षता में एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया जाए जिसमें विस्थापित कल्याण समिति के सदस्य के साथ प्रशासनिक अधिकारी शामिल हो। जो दूध का दूध और पानी का पानी करेंगे और सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। जिससे सरकार को विस्थापितों की समस्याओं तथ्यों पर आधारित जानकारी मिल सके। और सरकार उन तथ्यों के आधार पर निर्णय ले सके। बैठक में निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलेगा और मांग पत्र सौंपे का। बैठक में अस्थाई कमेटी का गठन किया गया। जो समिति को पुनर्जीवित करने में रणनीति बनाएगा निर्णय लेगा। निश्चित रूप से आज की बैठक में विस्थापित कल्याण समिति एक नए उत्साह और जिज्ञासा के साथ सामने आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now