कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

तीर्थन घाटी में मकान के लेंटर से गिरने पर महिला घायल।

आईजीएमसी शिमला में चल रहा है इलाज, घायल महिला की हालात नाजुक।

 

 

न्यूज मिशन

बंजार

तीर्थन घाटी गुशैनी (बंजार):- जिला कुल्लू उपमंडल बंजार में तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत कंडी धार में एक दर्दनाक घटना पेश आई है। बीते सोमवार की शाम टिकमु देवी उम्र 62 वर्ष पत्नी नोक सिंह गांव जावल अपने कार्य से मकान के लेंटर पर गई थी तो उतरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नीचे फर्श पर गिर गई।
महिला को सिर में गंभीर चोट के चलते सिविल अस्पताल बंजार ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रेफर कर दिया था। जहां पर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर ने आईजीएमसी शिमला को रेफर किया है। घायल महिला अभी आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल महिला की हालात नाजुक बनी हुई है। अचानक हुई इस घटना से परिवार जन स्त्वध है और लोग इनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे है।

घायल महिला के परिवार जनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकमू देवी अभी तक आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन है। डाक्टरों की देखरेख में पीड़ित महिला का इलाज चला हुआ है लेकिन उसकी हालात काफी नाजुक बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now