कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

जयराम का दावा – सीएम रहते जो उन्होंने किया आज तक कोई नहीं कर पाया

सीएम ने उप तहसील छतरी में डिग्री कॉलेज खोलने की करी घोषणा

मंडी में गृह क्षेत्र के उप तहसील छतरी के गतू में जनसभा में कहीं यह बात
सीएम ने कहा – सराज में आज हर पंचायत जुड़ी है सड़क सुविधा से
100 जन्मों तक नहीं चुका सकते सराज की जनता का कर्ज
सीएम ने उप तहसील छतरी में डिग्री कॉलेज खोलने की करी घोषणा
इससे पूर्व 14.09 करोड़ रुपए के विकास कार्यों के किए उद्घाटन व शिलान्यासन्यूज़ मिशन

मंडी

हिमाचल के इतिहास में जितने भी सीएम रहे वे अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में उतना विकास नहीं करवा पाए जितना विकास पिछले साढे 4 वर्षों में मंडी जिला के सराज विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। यह दावा मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान सराज के छतरी के गतू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए किया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए। अपने संबोधन में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि पिछले साढे 4 वर्षों में पूरे विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने ईमानदारी से काम किया है। सराज के हर क्षेत्र को सड़कों से जोड़ने का प्रयास किया गया है। सीएम ने कहा कि उन्होंने सराज के लोगों के पीठ के बोझ को कम करने में वे कुछ हद तक कामयाब भी हुए हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि सराज के लोगों ने जो प्यार उन्हें दिया है उसका कर्ज वे 100 जन्मों तक नहीं चुका सकते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के पश्चात उनका प्राथमिक लक्ष्य सराज की हर पंचायत को सड़कों के साथ जोड़ना रहा। पहले सराज विधानसभा क्षेत्र में 16-17 के करीब पंचायतों में ही सड़क सुविधा थी लेकिन वर्तमान में सराज विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी पंचायतों को सड़कों के साथ जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में आज ऐसी कोई पंचायत नहीं है जो सड़क सुविधा से महरूम रह गई हो।

बाइट – जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश

वीओ – इससे पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र की उप-तहसील छतरी में 14.09 करोड़ रुपये की लागत की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। इसमें ग्राम पंचायत गतू और छतरी में 13.04 करोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं के लोकार्पण और 1.05 करोड़ रुपये की 2 परियोजनाओं के शिलान्यास शामिल है। उन्होंने इस मौके पर छतरी में महाविद्यालय खोलने की भी घोषणा की। वहीं सीएम ने सेरी से राणा बाग सड़क पर बस को हरी झंडी दिखाकर भी रवाना किया। इस अवसर पर बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, उपायुक्त अरिन्दम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, भाजपा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now