कुल्लू जिला में झमाझम बारिश से किसानों,बागवानों की फंसलो को मिली संजीवनी
बारिश ने खोली नगर परिषद व प्रशासन के प्रबंधो की पोल
निकास नालियां बंद होने से बारिश के पानी से सड़क बहा नाला
राहगीरों के साथ स्कूली छात्रों को हुई भारी दिक्कतें
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली और मुसलाधार बारिश होने से किसानों,बागवानों की फंसलों को संजीवनी मिली है।लंबे समय से किसान बागवान बारिश का इंतजार कर रहे थे बारिश होने से किसानों,बागवानों को अच्छी फंसल होने की उम्मीद जगी है।बारिश होने से जनता को गर्मी से राहत मिली है।मुसलाधार बारिश होने से राहगीरों व स्कूली छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश होने से निकास नालियां बंद होने नगर परिषद और प्रशासन के प्रबंधों की भी पोल खोल कर रखा दी है। शहर में निकास नालियां बंद होने बारिश का पानी सड़कों पर नाले की तरह बह रहा था ऐसे में स्थानीय राहगीरों को सड़क क्रास करने में मशकत का सामना करना पड़ा और कई स्कूली छात्रों के जूते व कपड़े गिले हो गए।
स्थानीय भगत राम,सुनील कुमार,निर्झर पंडित,रमेश,राजू,संदीप ने कहाकि कुल्लू जिला में नगर परिषद और प्रशासन की तरफ से निकास नालियां की साफ सफाई का कोई प्रबंध नहीं है। ऐसे में हर बार बरसात में राहगीरों व स्कूली छात्रों इस तरह की परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहाकि नालियां बंद होने से बरिश का पानी सड़कों पर बहता है। स्थानीय लोगों को चलने फिरने में दिक्कतें हो रही है और कई स्कूली छात्रों गिरने से कपड़े व जूते खराब हो गए है।उन्होंने कहाकि जिला प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए जिससे आने बाले बरसात से पहले निकास नालियों की साफ सफाई हो सके।उन्होंने कहाकि आम जनता की समस्याओं का प्रमुख्ता से समाधान होना चाहिए ताकि लोगों को बारिश में पैदल चलने बाले को समस्याओं का सामना न करना पड़ें।



