सरकार कर्मचारियों की ट्रांसफर कर आवाज को दवाने का कर रही प्रयास -उमेश शर्मा
परिवहन निगम की बाशिंग वर्कशॉप में समस्थ परिवहन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
सरकार कर्मचारियों की ट्रांसफर कर आवाज को दवाने का कर रही प्रयास -उमेश शर्मा
कहा-परिवहन निगम के कर्मचारी 24 घंटे दिन रात कर रहे कार्य नहीं मिल रहा वतेन भत्ते
परिवहन निगम की बाशिंग वर्कशॉप में समस्थ परिवहन कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर परिवहन निगम की बाशिंग वर्कशॉप में परिवहन निगम के समस्थ कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलकर जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार व निगम प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगाया। समस्थ परिवहन कर्मचारियों ने सरकार को मांगे न बनने पर बड़े आंदोलन चेतावनी दी।समन्वयक समिति के सदस्य उमेश शर्मा ने कहाकि समस्थ परिवहन कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।उन्होंने कहाकि परिवहन कर्मचारियों को सरकार ने 1 माह का वेतन नहीं दिया है और आज 12 अपैल तक भी परिवहन कर्मचारियों को वेतन भत्ते नहीं जारी किए है।उन्होंने कहाकि सरकार के स्तर पर वार्ता की जा रही है कभी समन्वयक समिति की बैठक की जा रही है और कभी अन्य संगठनों व पेंशनरों से वार्ता होती है लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है।उन्होंने कहाकि सरकार की नीतियों के खिलाफ जो आवाज बुलंद करता है उसकी आवाज दवाने का प्रयास किया जा रहा है और स्थानतरंण कर पताड़ित कर रही है।उन्होंने काकि सभी परिवहन कर्मचारियों का सरकार को संदेश है कि परिवहन कर्मचारियों की वेतन भत्ते समय पर देना सुनिशिचित करें। उन्होने कहाकि चालक परिचालकों का 25 माह नाईट ओवर चार्ज जल्द दे ताकि परिवहन कर्मचारियों को परिवार का पालन पोषण करने में सुविधा मिले।उन्होंने कहाकि परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन भत्ते अगर जल्द सरकार ने नहीं दिए तो एक बड़े आंदोलन परिवहन कर्मचारी रूख करेगें जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार प्रशासन को होगी।उन्होंने कहाकि पूरे प्रदेशभर में परिवहन निगम के कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे है ताकि प्रदेश की जनता के बीच भी यह संदेश जाए कि सरकार कर्मचारियों को वेतन नहीं दे रहे है और इस माह बच्चों की एडमिशन व त्यौहारों का माह है। कर्मचारियो को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहाकि परिवहन निगम का कर्मचारी 24 घंटे दिनरात मेहनत करता है ऐसे में पंडोह हादसे में परिवहन निगम के ड्ररावर नंद किशोर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए 39 लोगों की जाने बचाई है।उन्होंने कहाकि पंडोह बस हादसें पर परिवहन मंत्री का बयान आया कि चालक की गलती है ।उन्होंने कहाकि परिवहन विभाग के कर्मशाला में कलपूर्जो की नियमित सप्लाई की जाए।ऐसे में परिवहन निगम में पूरानी बसे जगह जगह खड़ी हो रही है जिसमें परिवहन निगम की छवि धूमिल हो रही है।उन्होंने कहाकि परिवहन निगम में नई बसे और कर्मशाला में कर्मचारियों की कमी को पूरा किया जाएगा और ऐसे में परिवहन निगम के कर्मचारियों पर लांशन लगाई जा रही है जिससे परिवहन निगम को तारगेट किया जाएगा