कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिला कल्याण और सशक्तिकरण के लिए समर्पित : जयराम

महिला मोर्चा भाजपा का अग्रिम मोर्चा : धर

वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिला कल्याण और सशक्तिकरण के लिए समर्पित : जयराम

• महिला मोर्चा भाजपा का अग्रिम मोर्चा : धर
• केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है : रावत

शिमला, भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह मनस्वी का आयोजन गेयटी थियेटर रिज मैदान में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा को अध्यक्ष राशिमधर सूद द्वारा की गई, कार्यक्रम में मुख्यतिथित के रूप में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और राष्ट्रीय महिला मोर्चा की महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज उपस्थित रहे। हिमाचल के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में 132 महिलाओं को सामाजिक एवं विभिन्न कार्यक्षेत्र में उत्तम कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रशिमधर ने कहा की महिला मोर्चा ने भाजपा का अग्रिम मोर्चा होने का कर्तव्य निभाया है, जो काम संगठन ने हमें दिया है वो हमने करके दिखाया है। उन्होंने कहा की महिला मोर्चा आने वाले चुनावों के लिए तैयार है और हिमाचल की मातृ शक्ति भाजपा को जिताएगी इसके लिए हम संकल्प ले चुके है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की हमारे समाज में महिलाओं की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी है और एक सशक्त और जीवंत समाज के निर्माण में महिलाएं महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भाजपा महिला मोर्चा ने इस संक्रमण के प्रसार को रोकने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और 53 लाख मास्क तैयार कर निःशुल्क लोगों को वितरित किए गए।
जय राम ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और यह सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट में महिला कल्याण और सशक्तिकरण के लिए समर्पित सभी योजनाओं का विवरण प्रदान करती हुई एक अलग जेंडर बजट स्टेटमेंट प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी में यह मील पत्थर साबित होगी।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को बिना किसी आय सीमा के सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना का उद्देश्य महिलाओं को निःशुल्क गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत 3.25 लाख से अधिक निःशुल्क गैस कनैक्शन प्रदान किए गए हैं और हिमाचल देश का चूल्हा धुआ मुक्त राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह के समय 31000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ती रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन की सरकार प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं कड़ी मेहनत से हर मुकाम हासिल कर सकती हैं। महिलाओं को समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की प्रत्येक पदाधिकारी प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का सही परिप्रेक्ष्य में प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार करें। महिला मोर्चा को महिला सशक्तिकरण के लिए कुछ नवोन्मेषी गतिविधियां भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकार योजनाओं के लाभार्थियों को संगठन से जोड़ा जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now