द कश्मीर फाइल्स फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों की दास्तां तत्कालीन सरकार की जवाबदेही-अनुराग ठाकुर
कहा-आप पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर
न्यूज़ मिशन
हमीरपुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्र स्तर की होली स्तर का शुभारंभ किया ।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा एचआरटीसी के उपाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुरली मनोहर मंदिर में पूजा अर्चना करके और शीश नवाकर किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी लोगों को होली उत्सव की बधाई दी है। सुजानपुर का होली उत्सव 18 मार्च तक चलेगा। इस दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आप पार्टी के शपथ समारोह पर सवाल उठाये हैं।उन्होंने कहा सरकारी धन का दुरुपयोग किस तरह से किया जाता है । यह बात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जाने । उन्होंने कहा कि आप पार्टी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है । अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वे राजनीति में नहीं आएंगे। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में आलीशान घर बना लिया है राज्य राजनीति में आने से पहले उनके पास गया था यह सब जानते हैं ।केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर कहा इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों और दूर दुर्व्यवहार को इसमें दिखाया गया है। उस समय की सरकारों को इस के संदर्भ में जवाब देना चाहिए किन समस्याओं के चलते कश्मीरी पंडितों को कश्मीर से पलायन करना पड़ा है कश्मीरी पंडित देश के अलग-अलग कोनों में बस गए हैं। अनुराग सिंह ठाकुर ने अखिलेश यादव के कार्यकर्ताओं के वोट काटे जाने के सवाल पर अनुराग सिंह ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा बोट बनाने और काटने का समय दिया जाता है । लेकिन चुनावों से पहले अखिलेश यादव की पार्टी ने ऐसा कुछ नहीं किया है अब बिना मतलब के बयानबाजी करने में जुटे हैं उन्होंने कहा कि जब तक सपा पार्टी जनता के निर्णय को नहीं स्वीकार थी तब तक पार्टी को हार का सामना करना पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी सुजानपुर होली उत्सव की सभी प्रदेशवासियों को बधाई दी है उन्होंने कहा होली उत्सव सभी प्रदेशवासियों की जिंदगी में खुशहाली लाए।