बड़ी खबरराजनीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सत्र की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए स्थगित
15 दिन के सत्र में सदन की कार्यवाही 76 घंटे तक चली

न्यूज़।मिशन
शिमला
हिमाचल विधानसभा बजट के 15 दिन के बजट सत्र में सदन की कार्यवाही 76 घंटे तक चली। 4 दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में 32 सदस्यों ने भाग लिया।4 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा पेश बजट पर 4 दिन में 34 सदस्यों ने भाग लिया। जिस पर 10 घण्टे 33 मिनट तक चर्चा चली।इस दौरान 617 तारांकित और 362 अतारांकित सवाल पूछे गए। नियम 101 के तहत 4 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। 5 सरकारी विधयेक सदन में पेश व पारित किए गए। नियम 324 के तहत 12 मामले उठाए गए। जबकि 76 प्रतिवेदन पेश किए गए।



