कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू ज़िला देवी देवता कारदार संघ ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार-टीसी मंहत

कहा-3 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाषा कला संस्कृति विभाग के मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर जल्द किया जाएगा प्रेषित

 

न्यूज़ मिशन

  1. कुल्लू 25 फरवरी जिला मुख्यालय कुल्लू स्थित देव सदन के सभागार में कुल्लू जिला देवी देवता कारदार संघ की प्रथम बैठक में समस्त खंड इकाइयों से निर्वाचित खंड प्रधानों जिला प्रतिनिधियों मनोनीत सदस्यों को कुल्लू जिला देवी देवता कारदार संघ के संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और श्रद्धा पूर्वक जिला कारदार संघ सहित अपने अपने आराध्या व कूल देवी देवताओं‌ के हित में कार्य करने कोसमर्पित रहने के प्रति जिला अध्यक्ष दोत राम ठाकुर द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के पश्चात जिला कार्यकारिणी में गवर्निंग बॉडी के पांच पदाधिकारियों सहित समूचे कुल्लू जिला की चारों विधानसभा चुनाव क्षेत्रों से संबंधित 44 कारदारों को प्रतिनिधित्व देकर 49 सदस्यों वाली जंबो कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिला कारदार संघ कुल्लू के महासचिव टीसी महंत ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम बैठक में सभी 13 खंड इकाइयों निरमंड आनी बंजार तीर्थन स्थित गुशैनी मंगलौर सैंज गडसा मनीकरण कुल्लू काईस कटराई नगर व मनाली आदि से निर्वाचित खंड प्रधानों जिला प्रतिनिधियों व मनोनीत सदस्यों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया कार्यकारिणी बैठक मैं उपस्थित जिला भर के कारदारों के प्रतिनिधियों ने जिला कारदार संघ कुल्लू के अधर में लटके 3 ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा के उपरांत
    3 सूत्रीय मांग पत्र पर आधारित प्रस्ताव पारित करके प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाषा कला संस्कृति विभाग के मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सहित सचिव भाषा कला संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश को प्रेषित करने का सामूहिक निर्णय लिया
    तीन ज्वलंत मुद्दों में देवी देवताओं के मंदिरों के चरणों द्वार देव सामुदायिक भवनों के निर्माण मंदिरों व देव स्थलों के सौंदर्य करण हेतु समय-समय पर जारी की जाने वाली धनराशि को खंड विकास अधिकारी के माध्यम से ना भेज कर सीधे तौर पर संबंधित देवी देवता कारकून कमेटी को भेजने तथा देखरेख का जिम्मा जिला भाषा अधिकारी कुल्लू के तकनीकी अधिकारी और कर्मचारी को सौपने बारे प्रस्ताव पारित किया गया
    इसके अतिरिक्त आदिकाल से काबिज देव स्थानों व दिव्य शक्ति अर्जित करने वाले देवस्थलों मंदिरों मंदिरों के प्रांगण में काबिज देव स्थलों को राजस्व विभाग के अधिकारियों के माध्यम से चिन्हित कर राजस्व रिकॉर्ड मैं उल्लेख दर्ज करने सहित
    निरमंड और आनी से दशहरा में शरीक होने वाले देवी देवताओं जो अपने अस्थाई शिविरों में विराजमान होते हैं उन अस्थाई शिविरों में किए जा रहे अतिक्रमण को रोकने बारे प्रस्ताव पारित किया गया
    इसके अतिरिक्त जिला कारदार संघ कुल्लू की मांग पर दशहरा उत्सव 2017 के समापन अवसर पर 6 अक्टूबर को ऐतिहासिक कला केंद्र से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह द्वारा जिला कुल्लू के उन गैर माफी दार देवी देवताओं जो देव समाज में मान्यता प्राप्त है जिनके पुश्तैनी मंदिर देवरथ तीज त्यौहार प्रतिदिन पूजा अर्चना माफी दार देवी देवताओं की भांति होती है को पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा 23 जुलाई 2015 को माफी दार यानी भूस्वामी देवी देवताओं की पूजा अर्चना नियमित धूपबत्ती मंदिर रखरखाव के लिए एकमुश्त जारी की गई 5 करोड की आवर्ती निधि रिवाल्विंग फंड की मदद से
    विशेष परिस्थिति का हवाला देकर जिला कुल्लू के समस्त गैर माफी दार यानी भूमिहीन देवी देवताओं को 12000 प्रतिवर्ष प्रत्येक भूमिहीन देवी देवताओं को अनुदान राशि जारी करने की सरकारी घोषणा को मूर्त रूप देने के लिए
    अधिसूचना जारी करवाने वारे भी प्रस्ताव पारित किया गया
    तत्पश्चात जिला कार्यकारिणी के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त कुल्लू के कार्यालय में जाकर शिष्टाचार भेंट करके अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 2021 की नजराना राशि के शीघ्र आवंटन वारे मुलाकात की
    जिस पर उपायुक्त कुल्लू ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही नजराना राशि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएग
    उधर देवी देवता कारदार संघ शिमला के अध्यक्ष एवं राज्य स्तरीय देवी देवता कारदार संघ के मुख्य सलाहकार औ
    मोहन राठौर निवासी ठियोग के आकस्मिक निधन पर जिला कारदार संघ कुल्लू ने 2 मिनट का मौन धारण करके उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की
    इस बैठक में खंड आनी के प्रधान भागे राम राणा बंजार के प्रधान सत्यदेव नेगी मनाली के प्रधान हंसराज मणिकरण के प्रधान हीरालाल आदि ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव सांझा किए वही जिला अध्यक्ष दोतराम ठाकुर ने जिला कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए कहा जिला कारदार संघ के संविधान के मुताबिक सभी खंड इकाइयों को कार्य करना होगा देवी देवताओं के पंजीकरण संबंधी दिशा निर्देश जिला कारदार संविधान को ध्यान में रखकर निर्धारित करेगा जो देवी देवता संविधान की पात्रता रखते होंगे उनको पंजीकृत किया जाएगा जो पात्रता की कसौटी पर खरा नहीं उतरेंगे उनके पंजीकरण की संविधान इजाजत नहीं देगा
    लेकिन ज़िला कारदार संघ कुल्लू पंजीकृत किए वीना भी देव हित में उन देवी देवताओं के कार्य भी करेगा
    उन्होंने कहा कि जिला कारदार संघ में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी
    जिला कार्यकारिणी की बैठक में जो प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित होंगे हम उन्हीं पर काम करने को विवश होंगे उन्होंने कहा कि हम शीघ्र ही जिला से संबंधित कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से शिष्टाचार के नाते भेंट करेंगे और देव समाज से संबंधित ज्वलंत मुद्दों को उनके समक्ष प्रमुखता से रखेंगे
    इस बैठक में मुख्य सलाहकार जगरनाथ सह सचिव केहर सिंह प्रेमी खंड प्रधानों में संगत राम जीवन शर्मा भीमीराम डोला राम लाल चंद जोगिंदरा आचार्य जिला प्रतिनिधियों रुम सिंह गोपी चौहान दिनेश्वर डॉड उर्वी राम लेदराम नारायण चौहान खेम सिंह प्रकाश ठाकुर रोशन ठाकुर सहित चन्द्र कला लाल सिंह सहित अन्य खंडों के प्रधानों व डेलिगेटो ने भाग लिया

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now