क्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
ढालपुर चौक में एचआरटीसी बस की टक्कर से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई मौत
पुलिस ने एचआरटीसी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू

ढालपुर चौक में एचआरटीसी बस की टक्कर से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हुई मौत
पुलिस ने एचआरटीसी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू
80 वर्षीय गेहरी देवी परिजनों के साथ आई थी आयुर्वेदिक अस्पताल में चेकअप करवाने
सड़क क्रॉस करते वक्त हुआ एक्सीडेंट
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर चौक में सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास बस एक्सीडेंट में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला गहरी देवी की बस के टायर के नीचे आने से मौत हो गई हादसा उसे वक्त हुआ जब गहरी देवी अपनी बहू और अपने भांजे के साथ सड़क क्रॉस कर रही थी कि इस दौरान खड़ी एचआरटीसी की बस अचानक चल पड़ी और उससे बज़ुर्ग महिला बस के टायर के नीचे आ गई इसके बाद आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर घायल बुजुर्ग महिला को ऑटो में अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने घायल बुजुर्ग महिला गहरी देवी को मृत घोषित किया इस घटना के बाद पुलिस ने एचआरटीसी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया और मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शब्द कि भेजा इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
मृतक महिला गहरी देवी के भांजे गोपाल ने कहा कि सुबह 9:30 के आसपास मैं अपनी बुआ के साथ और उनकी बहू के साथ आयुर्वेदिक अस्पताल में चेकअप कराने के लिए पहुंचे थे और डॉक्टर के पास चेक होने के बाद डॉक्टर ने ब्लड टेस्ट करवाएं और उसके बाद इंजेक्शन लगाया इसके डॉक्टर ने कहा कि इनको खाना खिला दो उसके बाद इंजेक्शन लगेगा इसके बाद वह खाना खाने के लिए जब ढाबे में जा रहे थे तो ढालपुर चौक में एचटीसी की बस खड़ी थी इस दौरान जब सड़क क्रॉस कर रहे थे उतने में बस चल पड़ी और बुआ का हाथ बहू से छूटा इसके बाद बुआ बस के टायर के नीचे आ गई और उसके बाद घायल अवस्था में उनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया उन्होंने कहा कि इस दौरान हुआ की बहू को भी शरीर में चोटें लगी है उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस छानबीन करें और चालक के खिलाफ कार्रवाई करें
प्रत्यक्षदर्शी विजेंद्र ठाकुर ने कहा कि ढालपुर चौक में 10:15 बजे के आसपास एचआरटीसी की बस चंडीगढ़ जा रही थी और इस दौरान बस की चपेट में बुजुर्ग महिला आई और घायल हो गई और उस दौरान एकदम से लोग इकट्ठा हो गए और घायल बुजुर्ग महिला को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लेकर उन्होंने कहा कि महिला बेहोशी की हालत में थी और यह हादसा बस के टायर के नीचे महिला आने से हुआ है।।
ऑटो चालक उमेश कुमार गुप्ता ने कहा कि सुबह ढालपुर चौक ऑटो स्टैंड में खड़ा था और उस दौरान पुलिस कर्मी ने मुझे इशारा किया और इस दौरान एक घायल महिला को लोगों ने उठकर मेरे ऑटो में डाला और उसके बाद मैंने उसे महिला को अस्पताल में छोड़ा उन्होंने कहा कि उसे दौरान महिला बेहोशी की हालत में थीबाईट-



