कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
मणिकर्ण घाटी में स्थानीय विधायक ने विकास के नाम पर 1 ईंट भी नहीं लगाई कसोल की जनता भ्रमित करने का कर रहे प्रयास-नरोत्तम सिंह ठाकुर

कसोल में कूड़ा संयत्र केंद्र से स्थापित करने से स्थानीय लोगों के पर्यटन कारोबार को होगा नुक्सान
न्यूज मिशन
कुल्लू
भाजपा के युवा नेता एवं 2022 विधानसभा के उम्मीदवार नरोत्तम सिंह ठाकुर ने मीडिया को अनौपचारिक बातचीत में कहा कि मणिकर्ण प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल है जो धार्मिक पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि वहां पर नेचुरल गर्म पानी के चश्मे है जिससे कि उसका महत्व है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के द्वारा मणिकरण तीर्थ स्थान से गर्म पानी कल के लिए डायवर्ट किया जा रहा है जो की धार्मिक तीर्थ स्थल लोगों की आस्था के साथ छेड़छाड़ करना गलत है उन्होंने कहा कि धार्मिक तीर्थ स्थल से छेड़छाड़ को लेकर स्थानीय लोगों में भी भारी रोष है और कसोल के लोगों ने भी गर्म पानी के कुंड बनाने को लेकर कोई बात नहीं कहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक का कोई पर्सनल इंटरेस्ट है या कसोल में कूड़ा सयंत्र केंद्र स्थापित किया जा रहा है जिसके लिए के स्थानीय लोगों का ध्यान भटकने की कोशिश की जा रही है उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने मणिकंदन घाटी में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाई है और ऐसे में अब ना तो महिलाओं को ₹1500 दिए जा रहे हैं और ना युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि विकास तो हो नहीं रहा है लेकिन जिस प्रकार स्थानीय विधायक के द्वारा कल के लोगों को भी भ्रमित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कल देश-विदेश में पर्यटन के लिए विकसित है और ऐसे में कसोल के बीचो-बीच कूड़ा संयंत्र केंद्र स्थापित करने से वहां के लोगों को भविष्य में कूड़ा कचरा से बदबू के कारण भारी दिखतों का सामना करना पड़ेगा और जिस उनके पर्यटन व्यवसाय को भी नुकसान होगा उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक के द्वारा कसोल के लोगों को भ्रमित करने के प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि हम कसोल में दूसरी जगह का कूड़ा कचरा का लाने का विरोध करते है और स्थानीय लोगों के साथ विपक्ष के नाते खड़े है। उन्होंने कहा कि शहर का कूड़ा कचरा कल के प्राकृतिक सौंदर्य से भरे जगह पर ले जाना पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाने का विषय है और जहां पर देश-विदेश से पर्यटक स्वास्थ्य लाभ और घूमने फिरने के लिए पहुंचते हैं और वहां पर कूड़ा संयंत्र केंद्र स्थापित करना कसोल के लोगों को नुकसान पहुंचाना है उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि जहां तक मणिकरण धार्मिक तीर्थ स्थल से कल के लिए पानी डाइवर्ट करने को लेकर स्थानीय जनता में भी विरोध है और कसोल के लोगों ने भी इसको लेकर किसी तरह की कोई मांग नहीं की है और ऐसे में स्थानीय विधायक बेवजह कमर्शियल परपज के लिए गर्म पानी को डाइवर्ट करना गलत बात है और इसका हम विरोध करते हैं और कसोल में कूड़ा संयंत्र केंद्र स्थापित करना भी लोगों के व्यवसाय को नुकसान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक मुद्दा है इसलिए मैं इस मुद्दे को राजनीतिक रूप नहीं देना चाहता हूं और लोगों की धार्मिक आस्था और कल के लोगों के पर्यटन व्यवसाय को नुकसान पहुंचाना यह दुर्भाग्य पूर्ण है



