अन्य

लला मेमे फाउंडेशन ने पिछले 14 वर्षो में 8500 यूनिट रक्त एकत्र कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने के लिए किया सराहनीय कार्य-प्रेम सिंह 

कहा- युवाओं को रक्तदाताओं से प्ररेणा लेकर समाज सेवा के लिए योगदान करें

लला मेमे की  याद पर  सैकड़ो लोगों ने  रक्तदान  कर दी श्रद्वाजंलि
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय देव सदन के सभागार में लला मेमे फाउंडेशन द्वारा आयोजित वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन देवसदन में लिया गया जिसे दीप प्रज्ज्वलित कर के पूर्व आईजी आईटीबीपी प्रेम सिंह ने आरंभ किया। इस रक्तदान शिविर में सौ से अधिक लोगों ने रक्तदान किया जिसमे विशेषकर ग्रेफ, बीआरओ और आईटीबीपी के अधिकारियों तथा जवानों के साथ साथ आई टी आई और डाइट संस्थान के विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों ने भाग लिया। इस शिविर में ओम प्रकाश आर ने एक सौ नौ बार और राज कुमार जी ने एक सौ चार बार रक्तदान करके कीर्तिमान स्थापित किया। इसके साथ प्रेम ठाकुर, डोला राम महंत और विनोद महंत जैसे रक्तदाताओं ने पचास से अधिक बार रक्तदान करके युवाओं को प्रेरित किया। लला मेमे फाउंडेशन ने इस बार पचास से अधिक बार रक्तदान करने वाले और पहली बार रक्तदान करने वाले लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया। शिविर में कुछ लोग बैजनाथ और पपरोला जैसे स्थानों से भी रक्तदान करने आए। मुख्य अतिथि प्रेम सिंह ने कहा कि लला मेमे से उनका संबंध बाल्यकाल से रहा है और उनके गांव में उन्हें लला काका यानी बड़ा भाई कह कर छोटे बड़े सभी बुलाते थे। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन चौदह वर्षों से लगातार मेमे जी की याद में रक्तदान शिविर आयोजित करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहा है और समाज के हित के लिए ऐसी निरंतरता अपने आप में तारीफ़ के काबिल है। उनके अनुसार यह प्रयास समाज में नैतिकता का संतुलन बनाने के लिए बहुत बड़ा कार्य है। उन्होंने इस अवसर पर विश्व विख्यात पर्वतारोही कर्नल प्रेम चंद को भी याद किया और कहा कि कर्नल प्रेम ने देश सेवा के साथ लला मेमे फाउंडेशन को भी आजीवन अपना योगदान दिया जिसकी रिक्तता की पूर्ति हर संभव प्रयास किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष मंगल मनेपा और रक्तदान संयोजक प्रेम लाल ने कहा कि यह अपने अपने में एक विशेष रक्तदान शिविर है जिसमे सेना और अर्ध सेना बलों के साथ युवा और विद्यार्थी एक स्थान पर रक्तदान करते हैं और ग्रीन पीस कॉलोनी की महिलाएं तथा पुरुष पारंपरिक व्यंजन और नमकीन चाय बना कर दिन बहुत रक्तदाताओं की सेवा करते हैं। रक्तदान शिविर में डॉ प्रेम दीप लाल, प्रोफेसर चंद्र मोहन परशीरा, रामानंद शाशनी, डॉ हीरालाल, शेर सिंह मनेपा, मनोज बोध, शकुन और रोज़ी शर्मा के साथ सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।
 सेवानिवृत्ति आईजी आइटीबीपी प्रेम सिंह ने कहा कि लला मेमे फाउंडेशन के द्वारा 15वीं बार विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में लाल में फाउंडेशन के द्वारा 8500 यूनिट से अधिक रक्त एकत्र कर जरूरतमंदों के लिए सामाजिक सेवा में सराहनीय कार्य किया है उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी रक्तिम शिविर में सैकड़ो की संख्या में लोग भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा कि लैला में फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी के द्वारा पूरी टीम समाज सेवा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि न केवल रक्तदान शिविर इसके अलावा समाज में अन्य सामाजिक कार्यों में भी बढ़-कर कर भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है इससे बड़ा जीवनदान नहीं हो सकता है । उन्होंने कहा कि इस रक्तदान शिविर में ऐसे भी लोग हैं जो 103 बार 90 बार 68 बार रक्तदान कर रहे हैं और लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है उन्होंने कहा कि इसके लिए जितने भी लोग सहयोग कर रहे हैं मैं उनका भी आभार प्रकट करना चाहता हूं।
लला मेमे फाउंडेशन के अध्यक्ष मंगल चंद मनेपा ने कहा रक्तांचीमीर में अलग-अलग संस्थान जिसमें आइटीबीपी ,बीआरओ,एचआर टीसी, आईटीआई, पुलिस अन्य संस्थाओं के साथ-साथ आम लोग भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा कि बहुत सारे रक्तदाता पहली बार रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत सारे लोग इस रखना शिविर में पिछले कई सालों से रक्तदान कर रहे हैं और इसमें ओम प्रकाश आर जो 109 बीबर रक्तदान कर रहे हैं राजकुमार 101 भी बार रक्तदान कर रहे हैं इसके अलावा प्रेम ठाकुर 89 बार और इसके अलावा डोला राम 66 बार रक्तदान कर रहे हैं उन्होंने कहा कि गौरव का दिन है कि यह सभी लोग सभी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि लला मेमे फाउंडेशन ने अभी 8500 से यूनिट रक्त एकत्र किया है और कुल्लू, शिमला चंडीगढ़, दिल्ली में जरुरतमंदों को रक्त मुहैया करवाया जा रहा है।वीओ- रक्तदाता राकेश कुमार ने कहा कि लाल में मैं फाउंडेशन के द्वारा रक्तदान शिविर के माध्यम से समाज सेवा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मैं भी आज 12वीं बार रक्तदान किया है और सभी लोगों को रक्तदान महादान करना चाहिए
बीआरओ 38 बीआर डीएफ अलेउ  मेटियोनाथ कैप्टन मंथन अरोड़ा ने कहा कि बीआरओ के 24 जवानों ने रक्तदान किया है उन्होंने कहा कि सभी जवान अपने सुविचार से रक्तदान में भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा कि बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन से जवान देश के लिए काम करते हैं और अपने परिवार से दूर रहकर देश की सेवा करते हैं उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जवान अपने देश की रक्षा में तैनात है इस तरह अपने समाज की रक्षा के लिए भी रक्तदान शिविर में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवनदान महादान पुण्य का काम है ऐसे में सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए उन्होंने कहा कि एक यूनिट ब्लड से तीन अलग-अलग लोगों को रक्तदान कर अपना जीवन बचा सकता है
आईटीबीपी के एएसआई सत्येंद्र  ने कहा कि लला मेमे फाउंडेशन के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में आईटीपी के 14 जवान स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवान समाज सेवा में तत्पर रहते हैं और आज रक्तदान शिविर में भाग लेकर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर रहे हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now