कुल्लूखेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक ढालपुर खेल मैदान में खिलाड़ियों को दी जाएगी मूलभूत सुविधाएं- तोरूल एस रवीश

कहा- महिला खिलाड़ियों के लिए जल्द होगा चेंजिंग रूम का निर्माण

राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी एकता ठाकुर को डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने किया सम्मानित
नेशनल बॉक्सिंग गेम्स में ब्राउन्स मेडल विजेता एकता ठाकुर का कल्लू पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
न्यूज मिशन

कुल्लू

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 38 वीं राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग खेलकूद प्रतियोगिता में कुल्लू जिला की बॉक्सिंग खिलाड़ी एकता ठाकुर ने ब्रांऊस मेडल जीता है एकता ठाकुर का कल्लू पहुंचने पर बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारी और खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया इस दाैरान तोरूल एस रवीश ने एकता ठाकुर को कुल्लवी टोपी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया  इस दौरान डीसी कुल्लू ने बॉक्सिंग में उम्दा प्रदर्शन करने वाले अर्थव और पल्लवी को सम्मानित किया।उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने सभी खिलाड़ियों और अभिभावकों को सम्मानित कर शुभाकामनाएं दी।
उपायुक्त कुल्लू तोरूल  एस रवीश ने कहा कि बॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में एकता ठाकुर ने ब्राउन्स मेडल जीता है उन्होंने कहा कि अथर्व और पल्लवी सहित अन्य खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने कुल्लू जिला का नाम रोशन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अलक्ष्य भलहारा नेशनल गेम्स में मेडल जीतकर  बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के ऐतिहासिक ढालपुर खेल मैदान में खिलाड़ियों को उचित मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा कि ढालपुर मैदान में महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम का निर्माण भी किया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को खेलों में उचित सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए प्रशासन और सरकार के द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी एकता ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 38  वी राष्ट्रीय स्तरीय गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें मैंने ब्राउन्स  मेडल हासिल किया है उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इंटर यूनिवर्सिटी में मैं गोल्ड मेडल हासिल किया है इसके साथ-साथ पिछले चार-पांच वर्षों में राज्य राष्ट्रीय स्तर पर बॉक्सिंग में उम्दा प्रदर्शन किया है उन्होंने कहा कि अब मैं ओलंपिक क्वालिफाइड के लिए तैयारी कर रही हूं आने वाले समय में मेरा लक्ष्य है कि मैं ओलंपिक में बॉक्सिंग में उनका प्रदर्शन कर देश के लिए मेडल जीत सकूं इसके लिए मेहनत कर रही हूं उन्होंने कहा कि मेरा सरकार से अनुरोध है कि कुल्लू जिला में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना की जाए ताकि यहां पर विभिन्न प्रकार के खेलों में खिलाड़ियों को खेलने के लिए उचित मूलभूत सुविधाएं मिल सके उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में खिलाड़ियों में विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की क्षमता है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलप हो सके ताकि यहां खिलाड़ियों को खेलों के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

कुल्लू जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला में सरकार खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना करें जिससे आने वाले समय में गांव में छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए दिखाने के लिए हर घाटी में बॉक्सिंग रिंग की स्थापना की है ताकि युवा बॉक्सिंग में भाग लेकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करें और अपने जिला प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें उन्होंने कहा कि एकता ठाकुर ने हाल ही में उत्तराखंड में हुई नेशनल गेम्स में ब्राउन मेडल हासिल किया है उन्होंने कहा कि एकता ठाकुर आने वाले समय में नेशनल गेम्स और ओलंपिक जैसे चैंपियनशिप में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने देश के लिए मेडल हासिल करें और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनाकर युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार युवा नशे के चंगुल में आ रहे हैं जिससे कि अपना भविष्य खराब कर रहे हैं उन्होंने कहा कि सभी युवा खेलों में बढ़ चढ़कर भाग ले और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगे बढ़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now