कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम होटल रेस्टोरेंट से व्यवसायिक गतिविधियां चलाना उनका घोर अपमान- डॉ सीताराम ठाकुर
सेवानिवृत्ति जिला भाषा अधिकारी कुल्लू डॉक्टर सीताराम ठाकुर ने विभाग और सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

अटल सदन भाषा विभाग ने जिस उद्देश्य से बनाया उसके लिए उपयोग किया जाए
न्यूज मिशन
कुल्लू
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होटल रेस्टोरेंट वेबसाइट गतिविधियां चलाने पर सेवानिवृत्ति जिला भाषा अधिकारी कुल्लू डॉक्टर सीताराम ठाकुर ने सरकार और विभाग की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए हैं उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई विश्व के सम्माननीय आदर्श रहे हैं उन्होंने भारत का नाम विश्व के पटल पर देश का गौरव बढ़ाया है और सबसे पहले अपनी मातृभाषा हिंदी को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लोगों को संबोधित किया था उन्होंने कहा कि यह दुख की बात है कि कुल्लू जिला मुख्यालय में अटल सदन भाषा विभाग के द्वारा बनाया गया लेकिन आज जिस प्रकार अटल जी के नाम पर होटल और रेस्टोरेंट का नाम देखकर उनके नाम का अपमान किया है यह निंदनीय है उन्होंने कहा कि अटल सदन भाषा विभाग के द्वारा जिस उद्देश्य से बनाया गया था और उसे उद्देश्य को दरकिनार कर विभाग ने अब एक ठेकेदार के अधीन व्यावसायिक गतिविधियों के लिए उपयोग किया जा रहा है और उनके नाम पर व्यवसाय करना यह उनका अपमान और शर्म का विषय है उन्होंने कहा कि भाषा विभाग के द्वारा उनका नाम का उपयोग पैसे कमाने के लिए किया जा रहा है यह भाषा विभाग के लिए निंदनीय कार्य है और प्रदेश सरकार से विनम्र निवेदन है कि इस पर पुन विचार करें और जिस उद्देश्य के लिए यह अटल सदन बनाया गया है उसे उद्देश्य के लिए इसका उपयोग किया जाए।



